अनिर्बान लाहिड़ी 4 अंडर 68 का कार्ड खेलने के बाद भी संयुक्त 55वें स्थान पर

punjabkesari.in Friday, Nov 19, 2021 - 08:11 PM (IST)

सेंट सिमंस आइलैंड (जॉर्जिया) : भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी आरएसएम क्लासिक के शुरुआती दिन शुक्रवार को यहां चार अंडर 68 का कार्ड खेलने के बावजूद संयुक्त रूप से 55वें स्थान पर है। लाहिड़ी ने पार-72 वाले कोर्स पर शुरुआती नौ होल में तीन अंडर के स्कोर के साथ शानदार शुरुआत की लेकिन वह आखिरी नौ होल में सिर्फ एक बर्डी लगा सके। सेबास्टियन मुनोज पार-70 वाले कोर्स पर 10 अंडर 60 के स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष पर है। टूर्नामेंट दो अलग-अलग कोर्स पर खेला जा रहा है। प्लांटेशन कोर्स, पार-72 का जबकि सी-साइड कोर्स, पार-70 का है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News