तेपे सिगमन इंटरनेशनल शतरंज : अर्जुन की पहली जीत , नील्स को दी मात
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 09:36 PM (IST)
माल्मो , स्वीडन (निकलेश जैन) । प्रतिष्ठित 31वें तेपे सिगमन इंटरनेशनल शतरंज में तीसरे दौर में भारत के नंबर एक ग्रैंड मास्टर अर्जुन एरिगैसी नें अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर विश्व के शीर्ष दस खिलाड़ियों में वापसी कर ली है , अर्जुन नें सफेद मोहरो से खेलते हुए स्वीडन के शीर्ष खिलाड़ी नील्स ग्रैंडेलियस के ख़िलाफ़ सिसलियन ड्रैगन ओपनिंग में एक रोमांचक बाजी खेली जहाँ पर उनके वजीर के हिस्से के प्यादों नें उन्हें जीत दिला दी, अर्जुन नें इस जीत के बाद करीब दो माह के अंतराल के बाद विश्व के शीर्ष 10 में वापसी कर ली है वह लाइव रैंकिंग में 2755 अंकों के साथ नौवे स्थान पर पहुँच गए है . अन्य मुकाबलों में टर्की के यागिज़ कान नें चीन की जू जिनेर को पराजित किया जबकि नीदरलैंड के वान फारेस्ट जॉर्डन नें यूएसए के एंडी वुडवर्ड से और नॉर्वे के विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन नें उज़्बेक्सितान के अब्दुसत्तोरोव नोदीरबेक से ड्रा खेल . तीन राउंड के बाद अर्जुन , कार्लसन , अब्दुसत्तोरोव और एंडी 2 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है .

