इस महिला क्रिकेटर के साथ लॉड्र्स में प्रैक्टिस कर रहे हैं अर्जुन तेंदुलकर
punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 06:01 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन इन दिनों इंगलैंड में प्रैक्टिस के लिए गए हुए हैं। वहां उन्हें इंग्लिश महिला क्रिकेटर डेनियल वाट के रूप में अच्छी दोस्त मिल गई है। दोनों को कई बार एकसाथ देखा जा चुका है। श्रीलंका में भारतीय अंडर-19 टीम के लिए पदार्पण करने वाले अर्जुन इन दिनों मैरिलबोर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) में ट्रेनिंग कर रहे हैं।
ग्राऊंडसमैन की मदद भी की थी अर्जुन ने
युवा ऑलराउंडर को हाल ही में लाड्र्स ग्राउंड पर ग्राउंड्समैन की मदद करने और स्टेडियम के बाहर रेडियो बेचते हुए देखा गया था और सोशल साइट पर उनकी तस्वीर की काफी प्रशंसा हुई थी। इंग्लैंड टीम की महिला खिलाड़ी डेनियल ने जब लाड्र्स में अर्जुन को काम करते देखा तो चिल्लाकर कहा कि अपना काम अच्छे से करो।
डेनियल ने इंस्टाग्राम पर डाली थी पोस्ट
दरअसल डेनियल ने खुद ही इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें अर्जुन लाड्र्स में ग्राउंड्समैन के साथ काम करा रहे हैं जबकि डेनियल को यह कहते सुना जा सकता है कि अर्जुन अपने ग्राउंड्समैन के काम पर वापिस जाओ। डेनियल ने अपने ट््वीटर पर भी अर्जुन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें दोनों साथ दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन को श्रीलंका के खिलाफ यूथ टैस्ट सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया था।
डेनियल के साथ बहुत पुराना नाता है अर्जुन का
अर्जुन और डेनियल का रिश्ता काफी पुराना है। दरअसल अर्जुन जब स्कूल स्तर पर मैचों के लिए लंडन जाया करते थे तब भी वह डेनियल के साथ नजर आते थे। अर्जुन और डेनियल की सचिन तेंदुलकर के साथ एक पुरानी फोटो भी इन दिनों खूब वायरल हो रही है जिसमें अर्जुन महज 13-14 साल के नजर आ रहे हैं।
कोहली को प्रपोज कर भी चर्चा में रह चुकी है डेनियल
डेनियल इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज करने पर चर्चा में आई थी। दरअसल 2014 में डेनियल ने कोहली को एक मैच में खेलते हुए देखने के बाद मैरी मी कोहली का ट्विट कर दिया था। डेनियल के इस ट्विट के बाद मीडिया में खूब खबरें बनी थीं।