आर्नोल्ड पाल्मर टूर्नामैंट : अनिर्बान लाहिड़ी की खराब शुरुआत

punjabkesari.in Friday, Mar 04, 2022 - 03:16 PM (IST)

ओरलैंडो : भारत के अनिर्बान लाहिड़ी ने यहां आर्नोल्ड पाल्मर आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट में खराब शुरुआत करते हुए पहले दौर में एक ओवर 73 का स्कोर बनाया। पिछले तीन टूर्नामेंट में कट से चूकने वाले लाहिड़ी पहले दौर के बाद संयुक्त 63वें स्थान पर चल रहे हैं। लाहिड़ी ने पहले दौर में दो बर्डी की लेकिन वह तीन बोगी भी कर गए जिससे उनका स्कोर एक ओवर रहा। वर्ष 2016 और 2019 के फेडएक्स कप चैंपियन रोरी मैकेलरॉय ने 65 के शानदार स्कोर के साथ पहले दौर के बाद दो शॉट की बढ़त बना ली है। मैकेलरॉय से दो शॉट पीछे बिली होर्शेल, ब्यु होसलेर और जेजे स्पोन संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। इनसे एक शॉट पीछे एडम स्कॉट, ग्रीम मैकडोवेल और युक्रेन के रंग की पोशाक पहनकर खेल रहे इयान पोल्टर हैं जिन्होंने 68 का स्कोर बनाया। 

शुभंकर कीनिया में संयुक्त दूसरे स्थान पर
नैरोबी : भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा यहां मैजिकल कीनिया ओपन में शानदार शुरुआत करते हुए पहले दौर में बोगी रहित छह अंडर 65 के स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। रोलैक्स सीरीज अबु धाबी एचएसबीसी चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहे शुभंकर ने छह बर्डी की। शुभंकर के अलावा अमरीका के योहानेस वीरमैन भी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के डेनियल गेविन्स ने नौ बर्डी और दो बोगी से 64 के स्कोर के साथ एक शॉट की बढ़त बना रखी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News