दोहा ओपन 2026 : अल्कारेज की शानदार शुरुआत, हार्ड-कोर्ट पर दर्ज की 150वीं जीत

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 12:03 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : Qatar Open में विश्व नंबर-1 Carlos Alcaraz ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। ऑस्ट्रेलियन ओपन में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने के बाद अल्कारेज़ ने पहले दौर में फ्रांस के Arthur Rinderknech को 6-4, 7-6 (5) से हराया। इस जीत के साथ 22 वर्षीय स्पेनिश स्टार ने टूर स्तर पर अपनी 150वीं हार्ड-कोर्ट जीत दर्ज की और 2026 सीजन में अपना रिकॉर्ड 8-0 कर लिया।

संघर्षपूर्ण मुकाबला, टाई-ब्रेक में दिखाया दम

दूसरे सेट में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अल्कारेज़ को दो सेट प्वाइंट बचाने पड़े, लेकिन उन्होंने धैर्य बनाए रखते हुए टाई-ब्रेक में जीत हासिल की।

मैच के बाद अल्कारेज़ ने कहा, 'यह आसान नहीं था। आर्थर खतरनाक खिलाड़ी हैं। पहले राउंड में कोई भी उनके खिलाफ नहीं खेलना चाहता। मैं खुश हूं कि मुश्किल पलों में शांत और सकारात्मक रहा।'

आगे की राह: संभावित बड़े मुकाबले

पिछले साल दोहा में क्वार्टरफाइनल में हारने वाले अल्कारेज़ इस बार बेहतर प्रदर्शन की कोशिश में हैं। दूसरे दौर में उनका सामना फ्रांस के Valentin Royer से होगा।

फाइनल में उनकी भिड़ंत दूसरे वरीय Jannik Sinner से हो सकती है, जो दोनों के बीच 17वां मुकाबला होगा। क्वार्टरफाइनल में उनका सामना 2024 चैंपियन Karen Khachanov से भी हो सकता है।

अन्य मुकाबलों का हाल

Karen Khachanov ने शिंटारो मोचिजुकी को 6-1, 3-6, 6-4 से हराया। डिफेंडिंग चैंपियन Andrey Rublev ने जेस्पर डी जोंग को 6-4, 6-3 से मात दी।

Stefanos Tsitsipas ने मोएज़ एचार्गुई को 6-4, 6-4 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई, जहां उनका सामना 2023 विजेता Daniil Medvedev से होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News