आरोण्यक घोष बने राष्ट्रीय रैपिड शतरंज चैंपियन

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 10:14 PM (IST)

रांची , झारखंड ( निकलेश जैन ) शतरंज के फटाफट फॉर्मेट रैपिड और ब्लिट्ज की राष्ट्रीय चैंपियनशिप इस समय रांची की बिरला विश्वविद्यालय में खेले जा रहे है और पहले दो के 11 राउंड के रैपिड मुक़ाबले के बाद देश को नया रैपिड चैंपियन रेलवे के अरोण्यक घोष के तौर पर मिला है . उन्होंने सर्वाधिक 9.5 अंक बनाते हुए खिताब अपने नाम किया ,2541 रेटिंग का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 8 जीत और 3 ड्रा के साथ अपराजित रहते हुए खिताब अपने नाम किया इस दौरान सातवे से नौवे राउंड के दौरान प्रतियोगिता के शीर्ष तीन वरीय खिलाड़ी अभिमन्यु पौराणिक , मुरली कार्तिकेयन और मित्रभा गुहा पर उनकी जीत नें उनके लिए खिताब की राह आसान बना दी और अंतिम दोनों राउंड उन्होंने सम्हलकर खेलते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। 9 अंक बनाकर टाईब्रेक के आधार पर तमिलनाडु के मुरली कार्तिकेयन दूसरे और हरि माधवन तीसरे स्थान पर रहे । देश भर से कुल 11 ग्रैंड मास्टर्स समेत कुल 219 खिलाड़ियों नें इसमें प्रतिभागिता की जिसमें कुल 55 टाइटल खिलाड़ी थे ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Related News