बतौर कप्तान कोहली ने की धोनी के इस रिकाॅर्ड की बराबरी, टेस्ट में इतनी बार जीरो पर हुए आउट

punjabkesari.in Friday, Mar 05, 2021 - 12:03 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसी के साथ ही कप्तान के रूप में विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है जो टेस्ट क्रिकेट में 8 बार शून्य पर आउट हुए थे। कोहली ने 8 गेंदें खेली लेकिन वह कोई रन नहीं बना पाए और बेन स्टोक्स की 27वें ओवर की चौथी गेंद पर फाॅक्स के हाथों कैच आउट हुए। 

भारतीय टेस्ट कप्तान के रूप में अधिकांश जीरो पर आउट होने वाले क्रिकेटर :

विराट कोहली - 8 *
महेंद्र सिंह धोनी - 8 

इसी के साथ ही कोहली के नाम एक और रिकार्ड भी जुड़ गया है। वह 6 साल बाद एक सीरीज में दूसरी बार जीरो पर आउट हुए हैं। इससे पहले साल 2014 में वह एक सीरीज में दो बार जीरो पर आउट हुए थे। तब भी भारत इंग्लैंड के खिलाफ ही खेल रहा था। साल 2014 में लियाम प्लंकेट और जेम्स एंडरसन ने कोहली को शून्य पर आउट किया था। वहीं 2021 में मोइन अली और बेन स्टोक्स ने कोहली को एक ही सीरीज में जीरो पर आउट किया है। 

विराट कोहली एक श्रृंखला में दो बार जीरो पर आउट हुए : 

इंग्लैंड के खिलाफ 2014 में (लियाम प्लंकेट, जेम्स एंडरसन)
इंग्लैंड के खिलाफ 2020/21 (मोइन अली, बेन स्टोक्स) 

वर्तमान भारतीय टीम में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी :

इशांत शर्मा 32
विराट कोहली 12
जसप्रीत बुमराह 9 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अधिकांश बार जीरो पर विकेट गंवाने वाले भारतीय :

4 - विराट कोहली 
4 - जसप्रित बुमराह
3 - मोहम्मद शमी
3 - चेतेश्वर पुजारा 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News