WPL 2026 : गुजरात जायंट्स ने तीन बार की टी20 महिला विश्व कप विजेता को बनाया कप्तान
punjabkesari.in Tuesday, Dec 30, 2025 - 01:31 PM (IST)
नई दिल्ली : गुजरात जायंट्स ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एशले गार्डनर को आगामी महिला प्रीमियर लीग (WPL) सीजन के लिए कप्तानी जारी रखेंगी। तीन बार की टी20 महिला विश्व कप विजेता गार्डनर ने पिछले सीजन में ऑस्ट्रेलियाई टीम की साथी बेथ मूनी से फ्रेंचाइजी की कप्तानी संभाली थी। उनके नेतृत्व में गुजरात जायंट्स तीन सीजन में पहली बार प्लेऑफ में पहुंची।
जायंट्स ने कहा, 'उनके पास अनुभव है। उनकी आवाज में विश्वास है। एश गार्डनर एक बार फिर हमारी कप्तान के रूप में आगे बढ़ रही हैं, जो हमें गौरव दिलाने के लिए तैयार हैं।' 2023 में WPL की शुरुआत के बाद से गार्डनर गुजरात जायंट्स टीम का एक अभिन्न हिस्सा रही हैं। उन्होंने 25 मैचों में 568 रन बनाए हैं और 25 विकेट लिए हैं। वह उन दो खिलाड़ियों में से एक थीं जिन्हें जायंट्स ने WPL 2026 नीलामी से पहले 3.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। बेथ मूनी को जिन्हें 2.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।
पिछले सीजन में गार्डनर ने अपने लगातार ऑलराउंड प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं। मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हुए गार्डनर ने टूर्नामेंट में 164.18 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 9 मैचों में 243 रन बनाकर हमारी प्रमुख रन-स्कोरर के रूप में फिनिश किया, जबकि 30.37 का औसत भी बनाए रखा। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने अपनी दाएं हाथ की ऑफ-स्पिन से भी योगदान दिया और 8.03 की इकॉनमी से 8 विकेट लिए। कप्तान ने अपने नाम 18 छक्कों के साथ सर्वाधिक छक्के का पुरस्कार जीता।
जायंट्स WPL 2025 स्टैंडिंग में आठ मैचों में आठ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही और एलिमिनेटर में जगह बनाई। हालांकि उनका सफल सीजन एलिमिनेटर में समाप्त हो गया जब वे चैंपियन मुंबई इंडियंस से हार गए। WPL का चौथा संस्करण 9 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा।
जायंट्स 10 जनवरी को नवी मुंबई में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

