एशिया कप की तारीख घोषित, रोहित-विराट का खूब चलता है बल्ला, देखें टॉप स्कोरर-विकेटटेकर्स की लिस्ट

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 08:42 PM (IST)

खेल डैस्क : एशिया कप का 15वां संस्करण 27 अगस्त से 11 सितंबर तक श्रीलंका में करवाया जाएगा। एसीसी ने घोषणा की है कि इस साल यह टूर्नामेंट टी-20 प्रारूप में होगा। भारत एशिया कप का डिफेंडिंग चैम्पियन हैं। आंकड़ों की बात की जाए तो भारत के विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ला एशिया कप में खूब चलता है। विराट ने एशिया कप में ही अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ 183 रनों की पारी खेली थी। देखें एशिया कप के चुनिंदा रिकॉर्ड्स-

एशिया कप में सबसे ज्यादा स्कोर

Asia Cup 2022, Asia cup Records, Rohit Sharma, Virat Kohli, Team india, Shikhar Dhawan, एशिया कप 2022, एशिया कप रिकॉर्ड्स, रोहित शर्मा, विराट कोहली, टीम इंडिया, शिखर धवन

1220 सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) औसत 53, शतक 6, अर्धशतक 3
1075 कुमार संगाकारा (श्रीलंका) औसत 48, शतक 4, अर्धशतक 8
971 सचिन तेंदुलकर (भारत) औसत 51, शतक 2, अर्धशतक 7
907 शोएब मलिक (पाकिस्तान) औसत 64, शतक 3, अर्धशतक 4
883 रोहित शर्मा (भारत) औसत 42, शतक 1, अर्धशतक 7

विराट ने एशिया कप के 16 मैचों में 766 रन बनाए हैं जिसमें 3 शतक और दो अर्धशतक भी शामिल हैं। कोहली ने एशिया कप में अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी 183 रन बनाम पाकिस्तान खेली थी। 

Asia Cup 2022, Asia cup Records, Rohit Sharma, Virat Kohli, Team india, Shikhar Dhawan, एशिया कप 2022, एशिया कप रिकॉर्ड्स, रोहित शर्मा, विराट कोहली, टीम इंडिया, शिखर धवन

एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट 

30 मुथैय्या मुरलीधरन (श्रीलंका)
29 लासिथ मलिंगा (श्रीलंका)
26 अजंता मेंडिंस (श्रीलंका)
25 सईद अजमल (पाकिस्तान)
23 चामिंडा वास (श्रीलंका)

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन 
1984 : सुरिंदर खन्ना, भारत (107 रन)
1986 : अर्जुना राणातुंगा, श्रीलंका (105 रन)
1988 : इजाज अहमद, पाकिस्तान (192 रन)
1990-91 : अर्जुना राणातुंगा, श्रीलंका (166 रन)
1995 : सचिन तेंदुलकर, भारत (205 रन)
1997 : अर्जुना राणातुंगा, श्रीलंका (272 रन)
2000 : मोहम्मद यूसुफ, पाकिस्तान (295 रन)
2004 : शोएब मलिक, पाकिस्तान (316 रन)
2008 : सनथ जयसूर्या, श्रीलंका (378 रन)
2010 : शाहिद अफरीदी, पाकिस्तान (265 रन)
2012 : विराट कोहली, भारत (357 रन)
2014 : लाहिरु थिरिमाने, श्रीलंका (279 रन)
2018 : शिखर धवन, भारत (342 रन)

सबसे ज्यादा रन : 385/7 पाकिस्तान ने 2010 एडिशन में बांगलादेश के खिलाफ बनाए थे।
सबसे कम रन : 87 रन पर 2000 एडिशन में पाकिस्तान के हाथों ऑल आऊट हो गई थी बांगलादेश।
बैस्ट बॉलिंग : 6/13 श्रीलंका के अजंता मेंडिंस ने भारत के खिलाफ 2008 एडिशन में की। 

कुछ अन्य रिकॉर्ड्स
Asia Cup 2022, Asia cup Records, Rohit Sharma, Virat Kohli, Team india, Shikhar Dhawan, एशिया कप 2022, एशिया कप रिकॉर्ड्स, रोहित शर्मा, विराट कोहली, टीम इंडिया, शिखर धवन

- मुथैय्या मुरलीधरन के नाम पर एशिया कप में 3 बार 5 विकेट हाल लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।
- महेंद्र सिंह धोनी ने एशिया कप में सर्वाधिक 36 शिकार (25 कैच, 11 स्टंप) किए। संगाकारा भी बराबरी पर।
- शाहिद अफरीदी की एशिया कप में स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा 140.74 रही है।
- रूबल हुसैन, सलमान बट, एमीनुल इस्लाम, महेला जयवद्र्धने एशिया कप में 3-3 बार डक पर आऊट हुए।
- अंजता मेंडिंस ने 2008 के एडिशन में सर्वाधिक 17 विकेट लिए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News