एशिया कप: हार्दिक पांड्या T20I में पूरे करेंगे 100 छक्के, पहले नंबर पर है ये भारतीय बल्लेबाज

punjabkesari.in Thursday, Aug 21, 2025 - 12:15 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को एशिया कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। जो 9 सितंबर से शुरू होगा। पांड्या कई वर्षो से टीम में एक प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे है खासकर टी20 में और महाद्वीपीय टूर्नामेंट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनो विभागो में अच्छा योगदान दे रहे है।

पंड्या को 2016 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद से ही गेंद को जोरदार तरीके से हिट करने वाले खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। 31 वर्षीय पंड्या ने अपनी प्रतिष्ठा को बहुत अच्छी तरह से निभाया है क्योंकि उन्होंने अब तक टी20 में 114 मैचो में 95 छक्के लगाए है।

अगर पांड्या एशिया कप में पांच और छक्के लगाने में कामयाब हो जाते है तो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में केएल राहुल के 99 छक्को के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे। इस तरह पांड्या टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लेंगे और साथ ही चौथे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियो की सूची:

1. रोहित शर्मा - 205 छक्के
2. सूर्यकुमार यादव - 146 छक्के
3. विराट कोहली - 124 छक्के
4. केएल राहुल - 99 छक्के
5. हार्दिक पांड्या - 95 छक्के
6. युवराज सिंह - 74 छक्के

गौर है कि निचले मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के बावजूद पांड्या अपने करियर में अब तक टी20I में 1812 रन बनाने में सफल रहे है। पांड्या टी20 में भारतीय टीम के लिए पांचवे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है। पांड्या ने अपने करियर में अब तक 114 टी20I मैच खेले है और गेंदबाजी में 94 विकेट लेकर इस प्रारूप में भारतीय टीम के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News