एशिया कप 30 अगस्त से होगा शुरू, शेड्यूल और टीमों पर डालें नजर, जानें कहां देख सकते हैं लाइव मैच
punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2023 - 01:31 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : एशिया कप 30 अगस्त से पाकिस्तान में शुरू होने वाला है। भारत ने पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया जिस कारण एशिया कप हाईब्रिड मॉडल में खेला जाएगा। पहला भाग पाकिस्तान में जबकि दूसरा भाग श्रीलंका में खेला जाएगा। इस तरह सभी समस्याओं का समाधान निकला। एशिया कप का महा मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को देखने को मिलेगा। इसके अलावा गत चैंपियन श्रीलंका का लक्ष्य अपनी गद्दी बरकरार रखना होगा जबकि नेपाल अपना पहला एशिया कप खेलेगा। आइए एशिया कप से पहले कुछ अहम बातों पर नजर डाल लेते हैं-
एशिया कप 2023 ग्रुप :
ग्रुप ए
भारत
पाकिस्तान
नेपाल
ग्रुप बी
श्रीलंका
बांग्लादेश
अफगानिस्तान
एशिया कप 2023 का शेड्यूल :
30-08-2023 बुधवार पाकिस्तान बनाम नेपाल दोपहर 1:30 बजे IST मुल्तान, पाकिस्तान
31-08-2023 गुरुवार बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दोपहर 1:30 बजे IST कैंडी, श्रीलंका
02-09-2023 शनिवार पाकिस्तान बनाम भारत दोपहर 1:30 बजे IST कैंडी, श्रीलंका
03-09-2023 रविवार बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान दोपहर 1:30 बजे IST लाहौर, पाकिस्तान
04-09-2023 सोमवार भारत बनाम नेपाल दोपहर 1:30 बजे IST कैंडी, श्रीलंका
05-09-2023 मंगलवार श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान दोपहर 1:30 बजे IST लाहौर, पाकिस्तान
06-09-2023 बुधवार ए1 बनाम बी2 दोपहर 1:30 बजे IST लाहौर, पाकिस्तान
09-09-2023 शनिवार बी1 बनाम बी2 दोबर 1:30 बजे IST कैंडी, श्रीलंका
10-09-2023 रविवार ए1 बनाम ए2 दोपहर 1:30 बजे IST कैंडी, श्रीलंका
12-09-2023 मंगलवार ए2 बनाम बी1 दोपहर 1:30 बजे IST दांबुला, श्रीलंका
14-09-2023 गुरुवार ए1 बनाम बी1 दोपहर 1:30 बजे IST दांबुला, श्रीलंका
15-09-2023 शुक्रवार ए2 बनाम बी2 दोपहर 1:30 बजे IST दांबुला, श्रीलंका
17-09-2023 रविवार अंतिम दोपहर 1:30 बजे IST आरपीआईसीएस, कोलंबो
एशिया कप 2023 की पूरी टीम :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराज, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (ट्रैवलिंग रिजर्व)।
पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सऊद शकील, तय्यब ताहिर (ट्रैवलिंग रिजर्व)
नेपाल : रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, भीम शर्की, कुशल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, प्रतीश जीसी, मौसम ढकाल, संदीप जोरा , किशोर महतो, अर्जुन साउद
बांग्लादेश : शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन कुमेर दास, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, अफीफ हुसैन ध्रुबो, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, नसुम अहमद, शक महेदी हसन। नईम शेख, शमीम हुसैन, तंजीद हसन तमीम, तंजीम हसन साकिब
अफगानिस्तान : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, गुलबदीन नैब, राशिद खान, अब्दुल रहमान, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम सफी, फजल हक फारूकी।
श्रीलंका : टीम की घोषणा अभी बाकी है।
एशिया कप 2023 प्रसारण और लाइव स्ट्रीम विवरण :
आगामी एशिया कप 2023 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीम डिज़्नी+हॉटस्टार पर उपलब्ध होगा।