महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का पूरा शेड्यूल जारी, भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन होगा मुकाबला

punjabkesari.in Monday, Jun 16, 2025 - 11:37 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। महिला विश्व कप 30 सितंबर से शुरू होगा जिसमें मेजबान भारत श्रीलंका से पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगा। आठ टीमों का यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन प्रारूप का होगा जिसमें शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। बहुप्रतीक्षित फाइनल 2 नवंबर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया अपना अभियान 1 अक्टूबर को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू करेगा। 

भारत पाकिस्तान मैच 

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो, श्रीलंका में खेलेगा जो बीसीसीआई और पीसीबी द्वारा सहमत हाइब्रिड होस्टिंग मॉडल के तहत होगा। ऐसे में भारत सहित पाकिस्तान के साथ खेलने वाली टीमें कोलंबो जाएंगी, जो एक तटस्थ स्थल है। कोलंबो में 5 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का सबसे प्रतीक्षित मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। 

टूर्नामेंट दो देशों के पांच प्रमुख स्थानों पर आयोजित किया जाएगा 

भारत : बेंगलुरु, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम 
श्रीलंका : कोलंबो 
बेंगलुरु और कोलंबो को फाइनल के लिए संभावित मेजबान के रूप में भी चुना गया है। 

देखें पूरा शेड्यूल (सभी मैच दोपहर 3 बजे)

मंगलवार, 30 सितंबर - भारत बनाम श्रीलंका - बेंगलुरु 
बुधवार, 1 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड - इंदौर 
गुरुवार, 2 अक्टूबर - बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान - कोलंबो 
शुक्रवार, 3 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - बेंगलुरु 
शनिवार, 4 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - कोलंबो 
रविवार, 5 अक्टूबर - भारत बनाम पाकिस्तान - कोलंबो 
सोमवार, 6 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - इंदौर 
मंगलवार, 7 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश - गुवाहाटी 
बुधवार, 8 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - कोलंबो 
गुरुवार, 9 अक्टूबर - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - विजाग 
शुक्रवार, 10 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश - विजाग 
शनिवार, 11 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम श्रीलंका - गुवाहाटी 
रविवार, 12 अक्टूबर - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - विजाग 
सोमवार, 13 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश - विजाग 
मंगलवार, 14 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका - कोलंबो 
बुधवार, 15 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - कोलंबो 
गुरुवार, 16 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश - विजाग 
शुक्रवार, 17 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका - कोलंबो 
शनिवार, 18 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान - कोलंबो 
रविवार, 19 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड - इंदौर 
सोमवार, 20 अक्टूबर - श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - कोलंबो 
मंगलवार, 21 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान - कोलंबो 
बुधवार, 22 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - इंदौर 
गुरुवार, 23 अक्टूबर - भारत बनाम न्यूजीलैंड - गुवाहाटी 
शुक्रवार, 24 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - कोलंबो 
शनिवार, 25 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - इंदौर 
रविवार, 26 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - गुवाहाटी 
रविवार, 26 अक्टूबर - भारत बनाम बांग्लादेश - बेंगलुरु 
बुधवार, 29 अक्टूबर - सेमीफाइनल 1 - गुवाहाटी/कोलंबो 
गुरुवार, 30 अक्टूबर - सेमीफाइनल 2 - बेंगलुरु 
रविवार, 2 नवंबर - फाइनल - कोलंबो/बेंगलुरु 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News