एशियाई खेल : स्क्वाश में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक
punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2023 - 11:34 AM (IST)

हांगझोउ : भारतीय महिला स्क्वाश टीम ने एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में हांगकांग से हारने के बाद कांस्य पदक अपने नाम किया। जोशना चिनप्पा, अनहत सिंह और तन्वी खन्ना की तिकड़ी को हांगकांग ने 1.2 से हराया।
जोशना अकेली भारतीय थी जिसने जीत दर्ज की। उसने दुनिया की 24वें नंबर की खिलाड़ी जे लोक हो को 7.11, 11.7, 9.11, 11.6, 77.8 से हराया। तन्वी को पहले मैच में सिन युक चान ने 3.0 से मात दी। वहीं अनहम को ली का यि ने 11.8, 11.7, 12.10 से हराया।