IPL 2025 : पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के उड़ा रही ये टीम, धुरंधरों की टीम सबसे लास्ट

punjabkesari.in Thursday, Apr 24, 2025 - 10:47 PM (IST)

खेल डैस्क : आईपीएल 2025 के पावरप्ले में बल्लेबाजों ने जमकर आक्रामक खेल दिखाया है और इस दौरान छक्कों की बारिश देखने को मिली है। टूर्नामेंट के शुरुआती ओवरों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सभी टीमों को पीछे छोड़ दिया है। आरआर ने पावरप्ले में कुल 37 छक्के जड़े हैं, जो इस सीजन में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। दूसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) है, जिसने 29 छक्कों के साथ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का परिचय दिया। मुंबई इंडियंस (MI) 26 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि पंजाब किंग्स (PBKS) ने 25 छक्के लगाकर चौथा स्थान हासिल किया। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 23 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर है। 

 

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 21 छक्के लगाए, जबकि गुजरात टाइटंस (GT) 17 छक्कों के साथ सातवें स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 15 छक्के मारे, और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 12 छक्कों के साथ नौवें स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस सूची में सबसे नीचे है, जिसने पावरप्ले में केवल 5 छक्के लगाए। राजस्थान रॉयल्स की इस विस्फोटक बल्लेबाजी का श्रेय उनके सलामी बल्लेबाजों खासकर यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन के बाद रियान पराग को जाता है। 

 

 

यह भी पढ़ें:- उम्र 23, हौसला पहाड़, यशस्वी जयसवाल ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, 7 बल्लेबाज छूटे पीछे

 

 

यह भी पढ़ें:- RR vs RCB : संजू सैमसन का हेल्थ अपडेट आया सामने, बुरी खबर भी आई साथ

 

 

जयसवाल निभा रहे प्रमुख भूमिका
सैमसन की गैर हाजिरी में राजस्थान के लिए यशस्वी जयसवाल प्रमुख भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। वह 9 मैचों में 356 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में पांचवें स्थान पर चल रहे हैं। सीजन में उनका प्रदर्शन यादगार चल रहा है और वह पिछली छह पारियों में 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। आरसीबी के खिलाफ उक्त मुकाबले में भी वह 49 रन बनाने में सफल रहे। जयसवाल राजस्थान के लिए अब तक 20 छक्के लगा चुके हैं। बता दें कि राजस्थान का सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं गया है। वह 8 में से छह मुकाबले गंवा चुकी है। आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने लगातार चार मुकाबले गंवाए थे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News