T20 World Cup : एलिस-जम्पा की शानदार गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से हराया

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 06:31 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : नाथन एलिस और एडम जम्पा के 4-4 विकेटों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के खिलाफ आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के 14वें मैच में 67 रन से जीत दर्ज की है। 

आर. प्रेमदासा स्टेडियम में 183 रन का पीछा करना आयरलैंड के लिए किसी भी तरह से आसान नहीं था और आयरलैंड को कैप्टन पॉल स्टर्लिंग के बिना रहना पड़ा, जिनकी चोट मैदान पर पहले ही बढ़ गई थी। फिर नाथन एलिस और मैथ्यू कुहनेमैन ने ओपनिंग की और कुछ ही समय में आयरलैंड का स्कोर 27/4 हो गया। लोर्कन टकर (24) और जॉर्ज डॉकरेल (41) ने कुछ फाइट दिखाई। लेकिन एडम जम्पा के सामने दोनों टिक नहीं पाए और आयरलैंड आखिरकार 115 रन पर टीम ऑल-आउट हो गई और लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। 

इससे पहले कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए 6 विकेट के नुकसान पर आयरलैंड को 183 रन का लक्ष्य दिया। मार्कस स्टोइनिस (45) अर्धशतक से चूक गए जबकि ऑस्ट्रेलिया का कोई अन्य खिलाड़ी अर्धशतक नहीं लगा पाया। आयरलैंड की तरफ से मार्क अडायर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके जिसके लिए उन्होंने 44 रन दिए। 

प्लेइंग 11 

ऑस्ट्रेलिया : ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमन, एडम जम्पा

आयरलैंड : पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज़, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News