गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए यूनिवर्सिटी में घुस गए थे पोंटिंग, 17 साल के क्रिकेट करियर में बनाए 17 वर्ल्ड रिकॉर्ड

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2020 - 02:23 PM (IST)

नई दिल्ली : रिकी पोंटिंग जिस तरह क्रिकेट करियर में सफल रहे ठीक उसी तरह उन्होंने कलम पकड़कर भी कमाल किया। वह कई अखबारों, साइट के लिए क्रिकेट कॉलम तो लिखते ही है साथ ही साथ अब तक नौ किताबें भी छपवा चुके हैं। उनकी कैप्टन डायरी सबसे मशहूर हैं। इसमें उन्होंने अपनी कई यादगार लम्हों के बारे में बताया है। 2013 में आई उनकी ऑटोबायोग्राफी बुक पोंटिंग एट द क्लोस ऑफ प्ले बेेस्ट सेलर में से एक रही थी। पोंटिंग ने 1995 में पहले वनडे फिर टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए एंट्री की थी और ठीक 17 साल बाद एक ही साल में इन दोनों फॉर्मेट को अलविदा भी कह दिया।

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज एलन बॉर्डर ने उनके बारे में कहा था कि दृढ़ संकल्प, साहस और कौशल तीन हथियार हैं जो आपको महान बनाते हैं। पोंटिंग में यह तीनों हैं। उन्होंने खुद को भी एक लीडर की तरह पेश किया। खिलाड़ी उनकी गाइंडलाइन में खेलना पसंद रकते हैं। आज उनका 43वां जन्मदिन है। 

गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए यूनिवर्सिटी में घुस गए थे, बाद में की शादी 
पोंटिंग में जून 2002 में अपनी गर्लफ्रेंड रियाना जेनिफर से शादी की थी। कहा जाता है कि रियाना मेलबर्न में अपने भाई के साथ मैच देखने आई थी। वहीं पोंटिंग की नजर रियाना पर पड़ी। पहली नजर के प्यार के बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। दोनों को कई क्रिकेट दौरों पर साथ देखा जाने लगा था। इनके तीन बच्चे हैं, दो बेटियां और एक बेटा। रियाना ने पहली बेटी को जन्म जुलाई, 2008 में दिया। दूसरी बेटी का जन्म सितंबर, 2011 में हुआ। सितंबर, 2014 में रियाना-पोंटिंग के बेटे फ्लैचर ने जन्म लिया।

 

आइए जानते हैं उनके 17 साल के करियर में बनाए 17 वर्ल्ड रिकॉर्ड-
-262 मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए विनिंग साइड में खेले हैं रिकी पोंटिंग। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
-230 मैचों में कप्तान की। सबसे ज्यादा।
-46 वर्ल्ड कप मैच खेले। सबसे ज्यादा।
-29 वर्ल्ड कप मैचों में कप्तानी की। यह भी सबसे ज्यादा।
-28 कैच सबसे ज्यादा पकड़े वर्ल्ड कप दौरान। 11 एक ही वल्र्ड कप दौरान।
-242 रन सबसे ज्यादा इंडिया के खिलाफ हारने वाली साइड से बनाए। यह भी रिकॉर्ड बन गया।
-पहले प्लेयर जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेल रहे सभी देशों के खिलाफ शतक बनाया।
-सभी फारमेट मिलाकर पोटिंग ने 324 मैचों में कप्तानी की। यह भी रिकॉर्ड
-महिला जयवद्र्धने के बाद पोटिंग ही अंतरराष्ट्रीय करियर में 364 कैच पकडऩे वाले खिलाड़ी हैं।
-16 आईसीसी चैंपियस ट्रॉफी के मैच खेले बतौर कप्तान। सबसे ज्यादा।
-आईसीसी चैंपियस ट्रॉफी में शेन वॉटसन के साथ किसी भी विकेट के लिए 252 रन की पार्टनरशिप निभाई। यह भी एक रिकॉर्ड।
-कप्तान रहते हुए सबसे ज्यादा 8497 रन बनाने का रिकॉर्ड।
-टी-20 के डेब्यू में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी। (98 रन)
-वनडे में तीसरे नंबर पर खेलते हुए सबसे ज्यादा 12662 रन बनाए।
-सचिन तेंदुलकर (15921) के बाद टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन (13378) बनाने वाले खिलाड़ी।
-टेस्ट क्रिकेट में 41 शतक लगाकर तीसरे नंबर पर। पहले पर सचिन (51) तो दूसरे पर जैक कैलिस (45)
-11 हजार टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों के मुकाबले सबसे ज्यादा 17 बार 0 पर आउट हुए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News