आवेश खान ने पहली गेंद पर किया धोनी को बोल्ड, फैंस ने उड़ाया खूब मजाक

punjabkesari.in Saturday, Apr 10, 2021 - 11:03 PM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। लंबे अर्से बाद खेलने उतरे धोनी यहां पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्हें दिल्ली के तेज गेंदबाज आवेश खान ने अपनी गेंदबाजी से फंसा लिया। धोनी भले ही आई.पी.एल. में सिर्फ चार बार ही शून्य पर आऊट हुए हैं। लेकिन शनिवार को उनके शून्य पर आऊट होने के बाद सोशल मीडिया फैंस ने उनका खूब मजाक बनाया। खास तौर पर ट्विटर पर कई मीम देखने को मिले। देखें-

बता दें कि आई.पी.एल. का पिछला सीजन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा नहीं गया था। वह पहली बार टूर्नामेंट के इतिहास में प्लेऑफ में पहुंचने में विफल रहे थे। इस बार चेन्नई के फैंस से और भी उम्मीद लगाए बैठे हैं लेकिन आई.पी.एल. 14 के अपने पहले ही मैच में वह अपने प्रशंसकों को नाराज कर बैठे। धोनी दिल्ली के ओपनर्स शिखर धवन और रिषभ पंत की काट नहीं निकाल सके। दिल्ली के यह दोनों बल्लेबाज चेन्नई द्वारा बनाए गए 188 रन के लक्ष्य तक अपनी टीम को आसानी से ले गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News