जन्मदिन पर अक्षर पटेल ने गर्लफ्रैंड को किया प्रपोज, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी जानकारी
punjabkesari.in Friday, Jan 21, 2022 - 03:07 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपने जन्मदिन को और भी खास बना दिया। 20 जनवरी अक्षर पटेल 28 साल के हो गए और उन्होंने इस दिन को और भी खास बनाने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड मेहा शाही को प्रपोज किया और उनके हाथ में अंगूठी डालकर सगाई कर ली। इसकी जानकारी अक्षर पटेल ने सोशल मीडिया पर फोटो डालकर दी।
अक्षर पटेल ने अपने जन्मदिन पर पहले ही तैयारी करके रखी थी कि वह इस दिन को और भी यादगार बना देंगे। इसके लिए उन्होंने एक जगह को सजाया हुआ था। जब मेहा अक्षर के जन्मदिन पर पहुंची तो उन्होंने रोमांटिक अंदाज में घुटने पर बैठकर अपने प्यार का इजहार किया और मेहा को शादी के लिए प्रपोज किया।
Today is the new beginning of our life 💍
— Akshar Patel (@akshar2026) January 20, 2022
"Together & Forever".
Love you till eternity♥️♾ pic.twitter.com/gfOTDF0DB2
अक्षर पटेल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि आज है हमारे जीवन की नई शुरुआत। एक साथ हमेशा के लिए। तुम्हें बहुत प्यार। अक्षर पटेल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें यह दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक फोटो में अक्षर और मेहा अपनी सगाई की अंगूठी दिखा ही हैं।
गौर हो कि ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर नहीं जा पाए थे। चोट के कारण ही उन्हें द. अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर बैठना पड़ा। वहीं अगर आईपीएल की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें रिटेन किया हुआ है।