बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

punjabkesari.in Thursday, Jan 17, 2019 - 01:06 PM (IST)

कुआलालम्पुर: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल हांगकांग की पुइ यिन यिप को सीधे गेम में हराकर मलेशिया मास्टर्स महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। सातवीं वरीयता प्राप्त साइना को अपना मुकाबला जीतने में 39 मिनट लगे जिसने 21. 14, 21.16 से जीत दर्ज की। अब वह सत्र के पहले सुपर 500 टूर्नामेंट में जापान की नोजोमी ओकुहारा से खेलेगी।
badminton news in hindi, Indian Badminton Player, saina nehwal, malaysia masters, women category, Reached the quarter-finals
दुनिया की नौवे नंबर की खिलाड़ी साइना का ओकुहारा के खिलाफ 8.4 का रिकाॅर्ड है। उसने पिछले साल डेनमार्क ओपन और फ्रेंच ओपन में भी ओकुहारा को हराया था । यह मुकाबला जीतने पर साइना का सामना चौथी वरीयता प्राप्त स्पेन की कैरोलिना मारिन से हो सकता है ।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News