BAN vs SL 1st T20i : जाकिर अली की धांसू पारी हुई फेल, श्रीलंका ने बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर हराया

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2024 - 09:25 PM (IST)

खेल डैस्क : सिलहट के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को बड़ी जीत मिली है। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए कुसल मेंडिस के 59, समरविक्रमा के 61 तो असलांका के 44 रनों की बदौलत 206 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश 8 विकेट खोकर 203 रन ही बना पाई। बांग्लादेश के लिए महमदुल्लाह ने 54 तो जाकिर अली ने तेजतर्रार 68 रन बनाए लेकिन आखिरी ओवर में 3 रन से श्रीलंका बाजी मारने में कामयाब रहा। बता दें कि श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच तीन टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है जोकि 4 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चलनी है।


 

श्रीलंका : 206-3 (20 ओवर)
श्रीलंका का पहले ही ओवर में अविष्का फर्नांडो के रूप में विकेट गिर गया था। इसके बाद कमांदु मेंडिस 14 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 19 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद कुसल मेंडिस और समरविक्रमा ने स्कोर 133 तक पहुंचा दिया। कुसल ने 36 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए जबकि समरविक्रमा ने 48 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाए। इस दौरान श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलांका ने भी बल्ले का दम दिखाया। उन्होंने 21 गेंदों पर 6 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए और स्कोर 206 तक पहुंचा दिया। 
बांग्लादेश की ओर से शौरीफुल इस्लाम ने 4 ओवर में 47 रन देकर 1 विकेट लीं। इसके बाद तस्कीन अहमद ने भी 40 रन देकर 1 विकेट ली। रिशाद हुसैन ने 4 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया।

 

 

बांग्लादेश : 203/8 (20 ओवर)
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही। ओपनर लिटन दास 0 तो सौम्य सरकार 12 रन बनाकर आऊट हो गई। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 22 गेंदों पर 20 रन बनाकर पथिराना का शिकार हो गए। तौहिद ने मात्र 8 रन बनाए। लेकिन इस दौरान मध्यक्रम में महमदुल्लाह ने बल्ला चलाया और ताबड़तोड़ छक्के बरसाए। उन्होंने पहले जाकिर अली तो बाद में मेहदी हसन के साथ पारी को आगे बढ़ाया।महमदुल्लाह ने ने जहां 31 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से 54 रन बनाए तो वहीं, जाकिर 34 गेंदों पर 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 68 रन बनाकर मैच आखिरी ओवर तक ले गए। आखिरी ओवर में बांग्लादेश को तीन रन से हार झेलनी पड़ी।

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
बांग्लादेश
: सौम्या सरकार, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।
श्रीलंका : अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महीश थीक्षाना, अकिला धनंजय, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News