IPL पर बैन, फिर अचानक बदला फैसला! बांग्लादेश सरकार का बड़ा यू-टर्न
punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 01:12 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 को लेकर बांग्लादेश से बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश सरकार ने IPL मैचों के प्रसारण पर लगाया गया बैन हटा दिया है। नए सूचना और प्रसारण मंत्री जाहिर उद्दीन स्वपन ने साफ कर दिया है कि देश में IPL के टेलीकास्ट पर अब कोई रोक नहीं है।
सरकार बोली – खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए
सूचना मंत्री जाहिर उद्दीन स्वपन ने कहा, 'सरकार खेल और राजनीति को अलग रखना चाहती है। IPL टेलीकास्ट को अब राजनीतिक नहीं बल्कि कमर्शियल नजरिए से देखा जाएगा। अगर कोई चैनल IPL का प्रसारण करना चाहता है तो वह आवेदन कर सकता है और सरकार उस पर सकारात्मक फैसला लेगी।'
पहले क्यों लगाया गया था बैन?
दरअसल, पहले बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने IPL के प्रसारण पर रोक लगा दी थी। यह विवाद तब शुरू हुआ था जब BCCI ने IPL 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने को कहा था। इसके बाद बांग्लादेश में IPL टेलीकास्ट पर रोक लगा दी गई थी।
अब Star Sports समेत सभी चैनलों को मिली अनुमति
सरकार ने साफ किया है कि Star Sports सहित कोई भी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स चैनल बांग्लादेश में IPL का प्रसारण कर सकता है। सरकार न तो किसी चैनल को रोकेगी और न ही किसी पर प्रसारण का दबाव डालेगी।
केबल ऑपरेटर्स ने भी दिया बड़ा बयान
केबल ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश ने भी साफ कर दिया है कि IPL प्रसारण रोकने के लिए अब कोई आधिकारिक आदेश नहीं है। एसोसिएशन के पदाधिकारी रेजाउल करीम ने कहा कि जब तक सरकार की तरफ से नया आदेश नहीं आता, तब तक IPL प्रसारण पर कोई रोक नहीं लगाई जाएगी।
पूरी तरह खत्म हुआ IPL विवाद
सरकार के नए बयान के बाद साफ हो गया है कि बांग्लादेश में IPL 2026 का प्रसारण होगा और फैंस बिना किसी रोक-टोक के मैच देख सकेंगे। इस फैसले के बाद ब्रॉडकास्टर्स और क्रिकेट फैंस को बड़ी राहत मिली है।

