बायर्न म्यूनिख ने सेनेगल स्टार सादियो माने से किया करार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 07:31 PM (IST)

म्यूनिख : बायर्न म्यूनिख ने लिवरपूल से सेनेगल के फारवर्ड सादियो माने के अनुबंध की औपचारिकता पूरी की। क्लब ने कहा कि 30 साल के सादियो माने ने जून 2025 तक बायर्न म्यूनिख से करार किया है। बायर्न म्यूनिख के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओलिवर कान ने कहा कि दुनिया में उनके जैसे खिलाड़ी काफी कम हैं। हमें पूरा भरोसा है कि सादियो माने आगामी वर्षों में अपने खेल से हमारे दर्शकों के चेहरे पर खुशियां लाएंगे। इस करार की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने पिछले शुक्रवार को एसोसिएटिड प्रेस से बताया था कि यह अनुबंध 4.10 करोड़ यूरो का है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News