तमीम इकबाल पर लगे भारतीय एजेंट होने के आरोप, जानें BCB अधिकारी ने क्यों कही ये बात

punjabkesari.in Friday, Jan 09, 2026 - 04:54 PM (IST)

ढाका : पूर्व राष्ट्रीय कप्तान तमीम इकबाल पर भारतीय एजेंट होने का आरोप लगाने वाली टिप्पणी के बाद बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड की फाइनेंस कमेटी के अध्यक्ष एम नजमुल इस्लाम विवादों में घिर गए हैं। नजमुल ने यह टिप्पणी तब की जब तमीम ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि आने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप में बंगलादेश की भागीदारी पर आखिरी फैसला लेने से पहले BCB को क्रिकेट को सबसे ऊपर रखते हुए प्राथमिकता देनी चाहिए। 

उनकी यह टिप्पणी BCB के भारत न जाने के फैसले के बाद आई, जिसमें सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया था, जब BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स से आने वाले IPL से पहले बंगलादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से बाहर करने को कहा था। नजमुल की फेसबुक पोस्ट पर काफी आलोचना हुई है - इसके स्क्रीनशॉट तब से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गए हैं। 

पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'इस बार बंगलादेश के लोगों ने अपनी आंखों से एक और पक्के भारतीय एजेंट का उदय देखा।' बंगलादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन (CWAB) ने शुक्रवार को कहा कि उसने BCB अध्यक्ष को पत्र लिखकर डायरेक्टर के सार्वजनिक माफी मांगने के बाद उनके खिलाफ कारर्वाई की मांग की है। BCB डायरेक्टर एम नजमुल इस्लाम द्वारा पूर्व राष्ट्रीय कप्तान तमीम इकबाल के बारे में की गई टिप्पणी बंगलादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन (सीडब्ल्यूएबी) के ध्यान में आई है। हम इससे हैरान, स्तब्ध और गुस्से में हैं।' 

CWAB ने एक बयान में कहा, 'बंगलादेश के इतिहास के सबसे सफल ओपनर, जिन्होंने 16 साल तक देश का प्रतिनिधित्व किया, उनके बारे में बोडर् के एक अधिकारी द्वारा ऐसी टिप्पणी पूरी तरह से निंदनीय है। न केवल इसलिए कि यह तमीम जैसे खिलाड़ी से संबंधित है, बल्कि देश के किसी भी क्रिकेटर के बारे में ऐसी टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं और पूरे क्रिकेट समुदाय का अपमान है। हम इस टिप्पणी का कड़ा विरोध करते हैं। जब कोई जिम्मेदार बोडर् डायरेक्टर सार्वजनिक मंच पर ऐसी टिप्पणी करता है, तो इससे बोर्ड अधिकारियों के कोड ऑफ कंडक्ट पर भी गंभीर सवाल उठते हैं।' 

इसमें आगे कहा गया है, 'हमने पहले ही BCB अध्यक्ष को एक विरोध पत्र सौंपा है, जिसमें संबंधित बोर्ड डायरेक्टर से सार्वजनिक माफी मांगने और उन्हें जवाबदेह ठहराने की मांग की गई है। हमें उम्मीद है कि बीसीबी अध्यक्ष जल्द से जल्द उचित कारर्वाई करेंगे।' तस्कीन अहमद, मोमिनुल हक और तैजुल इस्लाम सहित कई बांग्लादेशी क्रिकेटरों ने भी इसको लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News