IPL उद्घाटन मैच से पहले BCCI ने किया नीरज चोपड़ा को सम्मानित, VIDEO

punjabkesari.in Saturday, Mar 26, 2022 - 08:42 PM (IST)

खेल डैस्क : वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के उद्घाटन मैच से पहले ही बीसीसीआई की ओर से टोक्यो ओलिम्पिक में भारत के लिए मैडल लाए 3 ओलंपियनों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें भारत को ओलिम्पिक में जैवलिन का पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा, महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। बीसीसीआई के पदाधिकारियों जिनमें अध्यक्ष सौरव गांगुली भी शामिल थे, ने प्लेयरों को सम्मानित किया। 

बीसीसीआई ने वानखेड़े स्टेडियम के वीआईपी बॉक्स में यह समारोह रखा था। नीरज चोपड़ा को 1 करोड़ का चेक दिया गया जबकि लवलीना बोरगोहेन को कांस्य पदक के लिए 25 लाख का चेक दिया गया। मनप्रीत सिंह को टोक्यो ओलंपिक हॉकी कांस्य पदक विजेता टीम के लिए 1.25 करोड़ का चेक दिया किया।

बता दें कि बीसीसीआई ने टोक्यो ओलिम्पिक के वक्त ही घोषणा कर दी थी कि वह मैडल धारकों को सम्मानित करेगी। इसी कड़ी में नीरज, लवलीना और मनप्रीत सिंह को मुंबई विशेष तौर पर बुलाकर सम्मानित किया। इस दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने ओलिम्पिंस के प्रयासों को सराहा।

यह भी पढ़ें :- CSK vs KKR : रविंद्र जडेजा के नाम जुड़ा यह यूनीक रिकॉर्ड, मनीष पांडे को छोड़ा पीछे


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News