फैमिना के कवर पर आईं भवानी देवी, मीराबाई चानू और रानी रामपाल

punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 08:40 PM (IST)

खेल डेस्क : बॉलीवुड मैगजीन फैमिना ने अपने सितंबर इश्यू में भारतीय महिला खेल सितारे भवानी देवी, मीराबाई चानू और रानी रामपाल को जगह दी है। मैजगीन ने फैमिना फैब 40 मुहिम के तहत तीनों को शीर्षक दिया है ओलिम्पियंस। 
कवर पेज पर आने के बाद भवानी देवी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। बता दें कि टोक्यो ओलिम्पिक के दौरान भारत की इन तीनों महिला प्लेयर्स के प्रयास सराहे गए थे। भवानी देवी फैसिंग में भारत की ओर से ओलिम्पिक में क्वालिफाई करने वाली पहली महिला थीं। उन्होंने दूसरे दौर तक पहुंचकर खूब चर्चा बटोरी थी।

 

View this post on Instagram

A post shared by C A Bhavani Devi (@bhavanideviofficial)

इसी तरह मीरा बाई चानू ने टोक्यो ओलिम्पिक के दौरान वेट लिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर मैडल जीता था। मीरा ने अपने मैडल के साथ भारत का ओलिम्पिक में खाता खोला था। 2016 ओलिम्पिक के दौरान वह अपने तीनों प्रयासों में वजन उठाने से चूक गईं थी। लेकिन उन्होंने इस साल मजबूती से वापसी की और सिल्वर मैडल जीता। वहीं, दूसरी तरफ रानी रामपाल की बात की जाए तो उनकी कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलिम्पिक के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं। उनके पास मैडल जीतने का मौका था लेकिन अहम मुकाबले में उन्हें हार झेलनी पर चौथे नंबर से संतोष करना पड़ा था। मैगजीन ने तीनों प्लेयरों को अपने फैब 40 में शामिल किया है और उनके संघर्ष की कहानियां बताईं हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News