लाना-बॉबी की शादी टूटी, महिला रैसलर लिव मोर्गन ने लगाया समलैंगिक संबंध का आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Dec 31, 2019 - 08:45 PM (IST)

नई दिल्ली : महिला रैसलर लाना और बॉबी लैश्ले की शादी होने से पहले ही टूट गई। वजह बनी हैं लिव मोर्गन। इसी साल चार्लोट फ्लेयर के साथ मैच हारकर डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. से बाहर हुई लिव ने अचानक एंट्री मारकर लाना पर समलैंगिक संबंध में होने के आरोप लगाए हैं।

Bobby Lana Marriage Liv Morgan alleges Relationship

लाना ने रैसलिंग रिंग में तब एंट्री मारी जब लाना और बॉबी शादी करने ही वाले थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वह लाना के साथ कुछ सालों से समलैंगिक संबंध में रही। दोनों ने एक-दूसरे को कभी न छोडऩे की कसम खाई थी। 

Bobby Lana Marriage Liv Morgan alleges Relationship

लिव के इस खुलासे के बाद लाना काफी गुस्से में आ गई। उन्होंने स्टेज पर ही लिव से लड़ाई शुरू कर दी। इसी बीच लाना के पूर्व पति रुसव ने बॉबी पर हमला कर दिया। इससे दोनों की शादी धरी की धरी रह गई।

बता दें कि इसी साल महिला रैसलर सोनिया डेविल ने यह बोलकर सनसनी बचा दी थी कि वह मैंडी रोज के साथ रिलैशनशिप में हैं।

Bobby Lana Marriage Liv Morgan alleges Relationship
तब दोनों की जोड़ी को डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. की ऐसी पहली जोड़ी माना गया जोकि एल.जी.बी.टी. समुदाय से जुड़ी हुई हैं। अब इसी फेहरिस्त में लाना और लिव मोर्गन का नाम भी जुड़ सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News