कैनबरा महिला क्लासिक : संयुक्त 29वें स्थान पर रही दीक्षा

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2019 - 02:57 PM (IST)

कैनबरा : भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर चार होल में तीन बोगी के साथ यहां कैनबरा महिला क्लासिक में शीर्ष 20 में जगह बनाने से चूक गई। दीक्षा ने अंतिम दौर में एक ओवर 72 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 29वें स्थान पर रही।

कट हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय दीक्षा ने तीन बर्डी की लेकिन वह चार बोगी भी कर गई। नीदरलैंड की एने वान डैम ने पिछले छह महीने में तीसरा और कुल चौथा लेडीज यूरोपीय टूर खिताब जीता।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Related News