CWC: राशिद के अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए फिट होने की उम्मीद: गुलबदीन नाइब

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2019 - 12:09 PM (IST)

टांटन: अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नाइब को उम्मीद है कि उनके स्टार गेंदबाज राशिद खान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 जून को होने वाले मैच तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। राशिद शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो गए थे। तेज गेंदबाज लॉकी फर्गुसन की तेजी से उठती गेंद उनके सिर पर लगी जिसके कारण वह गेंदबाजी करने के लिये मैदान पर नहीं उतर पाए। 

PunjabKesari
नाइब ने न्यूजीलैंड के हाथों सात विकेट से हार के बाद कहा, ‘वह अब बेहतर महसूस कर रहा है। चिकित्सकों ने उसे मैदान पर नहीं उतरने की सलाह दी थी लेकिन अब वह बेहतर महसूस कर रहा है। उसे विश्राम की जरूरत है।' उन्होंने कहा, ‘मैंने फिजियो से पूछा कि क्या उसे विश्राम की जरूरत है, क्या उसे सरदर्द है। हमें अगले मैच से पहले एक सप्ताह के विश्राम का समय मिलेगा। अब वह अच्छा महसूस कर रहा है। अफगानी लोग मजबूत होते है। यह मामूली चीज है।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News