पहले लगाई चीते से दौड़, फिर बाज जैसे झपट्टा मार पकड़ा कैच, क्रुणाल पांड्या ने किया अविश्वसनीय कारनामा (VIDEO)

punjabkesari.in Monday, Apr 03, 2023 - 11:11 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या ने उस वक्त महफिल लूट ली, जब उन्होंने खतरनाक दिख रहे चेन्नई के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे का कैच पकड़ा। यह कैच इतना दर्शनीय था कि सभी फैंस इसे देखकर हैरान रह गए।

यह नजारा 10वें ओवर में देखने को मिला। लखनऊ के गेंदबाज मार्क वुड की पहली गेंद पर कॉनवे ने चौका जड़ा। इससे अगली ही गेंद पर कॉनवे ने छक्के की कोशिश में डीप स्क्वेर लेग पर शॉट खेला, लेकिन वह इसे सही से टाइम नहीं कर पाए, डीप स्क्वेर लेग पर खड़े क्रुणाल पांड्या से गेंद बहुत दूर थी। पांड्या ने गेंद को अपनी ओर आता देख तेजी से दौड़ लगाई और डाइव लगाते हुए अविश्वसनीय कैच पकड़ा। इस कैच का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

 

#krunalpandya https://t.co/w78pRNTRpV

— Punjab Kesari- Sports (@SportsKesari) April 3, 2023

 धोनी ने दो छक्के लगाकर लूटी महफिल

सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस मैच में फैंस का दिल जीत लिया। धोनी जब अंत में बल्लेबाजी के लिए आए तो उन्होंने पहली दो गेंदों में दो गगनचुंबी छक्के जड़े। हालांकि, वह इससे अगली ही गेंद पर आउट हो गए, लेकिन धोनी ने इतनी ही देर में टीम के लिए काम पूरा कर दिया और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। लखनऊ के खिलाफ इस मुकाबले में चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। चेन्नई के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि डेवोन कॉनवे ने भी 47 रनों की पारी खेल टीम के स्कोर में योगदान दिया।

 

Dhoni is the biggest box office.#Thala #MSDhoni𓃵 pic.twitter.com/bPad0kHwLo

— Troyboi™ (@1ove_it786) April 3, 2023

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ramandeep Singh

Recommended News

Related News