टी20 वर्ल्ड कप : भारत-न्यूजीलैंड फाइनल देखने अहमदाबाद पहुंचे एमएस धोनी, देखें Video
punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 05:06 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कप्तान एमएस धोनी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाला यह खिताबी मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे देखने के लिए धोनी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।
धोनी के अहमदाबाद पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस उन्हें स्टेडियम में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
#WATCH | Gujarat | Former Captain of the Indian Cricket Team Mahendra Singh Dhoni arrives at Ahmedabad
— ANI (@ANI) March 8, 2026
ICC Men's T20 World Cup 2026 final between India and New Zealand, to be played today at the Narendra Modi Stadium. pic.twitter.com/5Q6gNuIcsQ
धोनी की कप्तानी में भारत ने जीते बड़े ICC खिताब
एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने कई बड़े आईसीसी खिताब अपने नाम किए।
2007 टी20 वर्ल्ड कप – भारत ने पहली बार खिताब जीता
2011 वनडे वर्ल्ड कप – श्रीलंका को हराकर ऐतिहासिक जीत
2013 चैंपियंस ट्रॉफी – इंग्लैंड में खिताब
अब मौजूदा भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया
अगर भारत इस फाइनल मुकाबले को जीतने में सफल रहता है, तो वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम बन जाएगी। घरेलू मैदान अहमदाबाद में हजारों दर्शकों के सामने खेलना भारतीय टीम के लिए अतिरिक्त प्रेरणा साबित हो सकता है।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत पर भारी रहा है न्यूज़ीलैंड
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच हुए मुकाबलों का रिकॉर्ड कीवी टीम के पक्ष में रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए तीनों टी20 वर्ल्ड कप मैच न्यूज़ीलैंड ने जीते हैं। ऐसे में फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
फाइनल तक भारत का सफर
भारत ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। ग्रुप ए में पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया को हराकर टॉप पर रहे, सुपर 8 चरण में ग्रुप 1 में दूसरे स्थान पर रहे, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराया; इसी जीत के साथ भारत ने फाइनल में जगह बनाई।
न्यूज़ीलैंड का भी दमदार प्रदर्शन
न्यूज़ीलैंड ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर रहे, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा के खिलाफ जीत हासिल की, सुपर 8 में ग्रुप 2 में दूसरा स्थान, सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में एंट्री; कीवी टीम बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है, इसलिए भारत के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा।
ICC ट्रॉफी जीतने की तलाश में न्यूज़ीलैंड
न्यूज़ीलैंड ने 2021 में भारत को हराकर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था। अब कीवी टीम की नजरें सीमित ओवरों के वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर हैं और वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर अपने ट्रॉफी कैबिनेट में एक और बड़ा खिताब जोड़ना चाहेगी।

