''एक जीत ली है, अब दो जीतेंगे'', जेमिमा रोड्रिग्स का टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा लक्ष्य

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 03:41 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: आगामी ICC Women's T20 World Cup को लेकर भारतीय महिला टीम पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। टीम की स्टार बल्लेबाज Jemimah Rodrigues ने साफ कर दिया है कि टीम अब एक और खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा, 'हमने एक वर्ल्ड कप जीता है, अब हमारा लक्ष्य दूसरा जीतना है।'

लंबे समय से चल रही तैयारी

जेमिमा ने बताया कि टीम की तैयारी काफी पहले से शुरू हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि 2025 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ही कोच Amol Muzumdar ने अगली तैयारी का रोडमैप तय कर दिया था। श्रीलंका के खिलाफ पहली सीरीज से ही टीम ने अगले वर्ल्ड कप के लिए काम शुरू कर दिया था।

नंदनी शर्मा पर जताया भरोसा

जेमिमा ने युवा खिलाड़ी Nandani Sharma की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नंदनी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और बड़े मंच पर भी शानदार खेल दिखा सकती हैं। टीम को उनके प्रदर्शन से काफी उम्मीदें हैं।

अमनजोत की चोट बना झटका

टीम के लिए बड़ा झटका ऑलराउंडर Amanjot Kaur की चोट है। कोच अमोल मजूमदार ने कहा, 'अमनजोत जैसे खिलाड़ी को रिप्लेस करना आसान नहीं है। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही थीं।' वह करीब 4-5 महीने तक क्रिकेट से दूर रह सकती हैं।

ग्रुप A में कड़ी चुनौती

भारतीय टीम ग्रुप A में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स और श्रीलंका जैसी टीमों के साथ है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगा। टीम की कप्तानी Harmanpreet Kaur के हाथों में होगी।

टीम इंडिया स्क्वॉड

भारतीय टीम में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, श्रीयंका पाटिल और राधा यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। अनुभव और युवा जोश का यह मिश्रण टीम को मजबूत बनाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News