विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने क्रिस गेल, पिछले 6 मैचों में लगा चुके 47 छक्के

punjabkesari.in Friday, May 31, 2019 - 06:47 PM (IST)

जालन्धर : नॉटिंघम के मैदान पर इंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने एक बार लंबे-लंबे शॉट लगाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान पहले इंडीज के बॉलरों ने पाकिस्तान को महज 105 रन पर ऑल आऊट कर दिया। बाद में जब इंडीज के बल्लेबाज क्रीज पर आए तो क्रिस गेल ने अकेले ही मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने 50 रन की पारी के दौरान 3 छक्के लगाए। गेल ने इसके साथ ही विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। गेल वनडे क्रिकेट में इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह पिछली छह पारियां में लगातार 50+ रन बना रहे हैं। देखें गेल से जुड़े रिकॉर्ड-
गेल के पिछले छह वनडे

Chris Gayle Hit most sixes in Cricket world cup
73(66) - 536
135(129) - 1236
50(63) - 436
162(97) - 1436
77(27) - 936
50(34)* - 336
547 रन (416 गेंद) 47 छक्के

विश्व कप में सर्वाधिक छक्के

Chris Gayle Hit most sixes in Cricket world cup
38 क्रिस गेल*
37 एबी डिविलियर्स
31 रिकी पोंटिंग
29 बै्रडन मैकुलम
28 हर्शल गिब्स
27 सनथ जयसूर्या
27 सचिन तेंदुलकर

इंडीज के सबसे ज्यादा कैच पकडऩे वाले खिलाड़ी

Chris Gayle Hit most sixes in Cricket world cup
एक फील्डर के तौर पर गेल की भूमिका अहम रही है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में वेस्ट इंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा 120 कैच पकड़े हैं। उन्होंने ऐसा कर पूर्व विंडीज खिलाड़ी कार्ल हूपर की बराबरी कर ली है। देखें रिकॉर्ड-
क्रिस गेल - 120 
कार्ल हूपर - 120
ब्रायन लारा - 117 
विव रिचड्र्स - 100
रिची रिचर्डसन - 75 

लगातार 50+ स्कोर

Chris Gayle Hit most sixes in Cricket world cup
9 जावेद मियांदाद (1987)
6 गॉर्डन ग्रीनिज (1979-80)
6 एंड्रयू जोन्स (1988-89)
6 मोहम्मद यूसुफ (2003)
6 मार्क वॉ (1999)
6 केन विलियमसन (2015)
6 रॉस टेलर (2018)
6 क्रिस गेल (2018-19)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Related News