IPL 2022 : क्रिस लिन का बड़ा बयान, मुंबई इंडियंस में शुरू हो चुकी है गुटबाजी

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 04:03 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस का आईपीएल का यह सीजन बेहद ही निराशाजनक रहा है। टीम को 7 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में टीम को आखिरी गेंद पर हार का मुंह देखना पड़ा। इस हार के बाद मुंबई इंडियंस की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। वहीं मुंबई के लिए दो सीजन खेल चुके क्रिस लिन ने हार पर बड़ा बयान दे दिया है। क्रिस लिन ने कहा कि मुंबई इंडियंस की टीम में अब गुट बन चुके हैं।

क्रिस लिन ने कहा कि जब आप अंक तालिका में सबसे नीचे के स्थान पर होते हैं तब आपके कप्तान की तरह और पोलार्ड डीप मिड ऑन से तब आमतौर पर दौड़ते हुए मदद के लिए आते हैं। ताकि माहौल को शांत किया जा सके। हमने अभी तक मुंबई टीम के साथ ऐसा नहीं देखा है। क्योंकि वे अब छोटे गुटों में अलग होने लगे हैं। वे सिर्फ मैदान से बाहर निकलना चाहते हैं और यह अच्छा संकेत नहीं है। मुझे लगता है कि अभी ड्रेसिंग रूम रहना कोई अच्छी बात नहीं है। 

लिन ने आगे कहा कि जब उन्होंने दो साल पहले टूर्नामेंट जीता था तो हर समय बातचीत होती थी कि हम कैसे बेहतर हो सकते हैं। हम कैसे ओवर निकाल सकते हैं। वे सभी छोटी-छोटी बातचीत बिना कोचिंग स्टाफ के कि उन्हें क्या करना चाहिए। क्योंकि सभी मुकामों को टीम हासिल कर रही थी। इसलिए हम वह नहीं देख रहे हैं हम बिल्कुल विपरीत देख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि एक टीम नहीं बल्कि वहां मैदान में 11 लोग मैच खेल रहे हैं।

क्रिस लिन ने आगे कहा कि मैच जीतना एक आदत होती है और हारना भी एक आदत होती है। दूसरी तरफ चेन्नई की टीम को देखें तो उन्होंने अच्छी क्रिकेट खेली है। जबकि मुंबई की टीम गेंद और बल्ले दोनों के साथ मैदान पर संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है। ऐसा लगता है कि टीम में हर जगह गुट बन गए हैं। इसलिए उम्मीद है कि वे जल्द ही इसे सुलझा लेंगे। क्योंकि जब मुंबई इंडियंस अच्छा क्रिकेट खेलेगी तो यह आईपीएल के लिए अच्छा है और यह विश्व क्रिकेट के लिए भी अच्छा होगा। जब वे अच्छा करेंगे तो वे बहुत प्रभावशाली टीम होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News