IPL के बाद भी दिग्वेश राठी का जलवा बरकरार, 5 गेंदों में झटके 5 विकेट, गोयनका ने शेयर की वीडियो
punjabkesari.in Tuesday, Jun 17, 2025 - 11:01 AM (IST)

नई दिल्ली : लखनऊ सुपर जाइंट्स के गेंदबाज दिग्वेश राठी अपने विवादित नोटबुक सेलिब्रेशन के कारण IPL 2025 में काफी चर्चा में रहे और इसे लेकर उन पर भारी जुर्माना भी लगा। लेकिन उनके अच्छे प्रदर्शन (13 मैच खेले और 14 विकेट) को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और उनका यह प्रदर्शन IPL के बाहर भी जारी है। मिस्ट्री स्पिनर दिग्वेश राठी ने एक मैच के दौरान 5 गेंदों में 5 विकेट लिए हैं जिसका वीडियो लखनऊ सुपर जाइंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने भी इसका वीडियो शेयर किया है।
लखनऊ सुपर जाइंट्स के आधिकारिक एक्स हैंडल और टीम के मालिक संजीव गोयनका द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में राठी एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसमें पांच गेंदों में पांच विकेट चटकाए। LSG के एक्स हैंडल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'दिग्वेश राठी। 5 स्टार।'
Stumbled upon this clip of Digvesh Rathi taking 5 in 5 in a local T20 game. Just a glimpse of the talent that made him a breakout star for @LucknowIPL in IPL 2025. pic.twitter.com/i8739cjxpk
— Dr. Sanjiv Goenka (@DrSanjivGoenka) June 16, 2025
गोयनका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, 'एक स्थानीय टी20 मैच में दिग्वेश राठी की 5 में से 5 विकेट लेने की यह क्लिप देखी। यह उनकी प्रतिभा की एक झलक है, जिसने उन्हें IPL 2025 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए एक ब्रेकआउट स्टार बना दिया।' राठी ने मैच में कुल सात विकेट लिए जिसमें लगातार पांच विकेट चटकाने का सनसनीखेज स्पेल भी शामिल है। हालांकि लीग का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन गोयनका की पोस्ट से पुष्टि होती है कि यह स्थानीय टी20 मैच के दौरान हुआ था।