राष्ट्रमंडल खेल : तेजस शिर्से पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में पहुंचे

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 04:37 PM (IST)

ग्लासगो (स्कॉटलैंड) : तेजस शिर्से ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ के राउंड 1 हीट में तीसरा स्थान हासिल कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। 

आज यहां आयोजित हुई पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में तेजस शिर्से की शुरुआत थोड़ी खराब रही, लेकिन तेजस ने जबरदस्त वापसी करते हुए 13.76 सेकंड समय के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। 

तेजस शिर्से का निजी सर्वश्रेष्ठ (जो नेशनल रिकॉर्ड भी है) 13.27 सेकंड है। वे आज देर रात 2:15 बजे होने वाले 110 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में इसके आस-पास का समय निकालने की उम्मीद करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News