श्रीशंकर ने राष्ट्रमंडल खेलों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 03:50 PM (IST)

ग्लास्गो : भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां अपने पहले ही प्रयास में क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में जगह बना ली। श्रीशंकर ने ग्रुप ए में अपने पहले ही प्रयास में 8.01 मीटर के प्रयास से फाइनल में जगह बना ली। 

उनका सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8.38 मीटर है। फाइनल के लिए क्वालीफाइंग स्तर आठ मीटर या सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कम से कम 12 खिलाड़ी हैं। 27 साल के श्रीशंकर को उम्मीद है कि वह 2022 में खेलों के पिछले सत्र में जीते रजत पदक को बेहतर करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News