कोरोना वायरस का खौफ: 124 वर्षों में पहली बार स्थगित हुए ओलम्पिक

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2020 - 12:01 PM (IST)

 

टोक्यो: ओलम्पिक आंदोलन के 124 वर्षों के लम्बे इतिहास में यह पहला मौका है जब ओलम्पिक खेलों को स्थगित किया गया है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस साल 24 जुलाई से शुरू होने वाले ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों को 2021 तक के लिए स्थगित करने की मंगलवार को घोषणा की। टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन 24 जुलाई से नौ अगस्त तक होना था। 

ओलम्पिक इतिहास में तीन बार ऐसा हुआ है जब ओलम्पिक को रद्द करना पड़ा है और ये खेल विश्व युद्ध के कारण रद्द किये गए थे लेकिन एक वायरस के कारण ओलम्पिक स्थगित होने का यह पहला मामला है और इसके पीछे है वैश्विक महामारी बन चुका कोरोना वायरस। 1916 के ओलम्पिक पहले विश्व युद्ध के कारण रद्द हुए थे जबकि 1940 और 1944 के ओलम्पिक खेल द्वितीय विश्व युद्ध के कारण रद्द हुए थे। 1980 के मास्को ओलम्पिक का अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों ने बहिष्कार किया था जबकि 1984 के लॉस एंजेलिस खेलों का सोवियत संघ और उसके सहयोगी देशों ने बहिष्कार किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News