CT Final : पहली पारी में टीम इंडिया ने की यह 4 बड़ी गलतियां, पड़ न जाए भारी
punjabkesari.in Sunday, Mar 09, 2025 - 06:33 PM (IST)

खेल डैस्क : दुबई की स्लो पिच पर चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मुकाबले के दौरान भारतीय स्पिनर्स छाए रहे। कुलदीप, वरुण, जडेजा और अक्षर की जोड़ी ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में 251 रन पर ही रोक दिया। लेकिन टीम इंडिया की इस शानदार परफार्मेंस के बाद भी क्रिकेट विशेषज्ञ फील्डिंग को लेकर चिंतित दिखे। उक्त मुकाबले में टीम इंडिया ने चार बार न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के कैच गिरा दिए। अगर यह मौके पहले ही पकड़ लिए होते तो दुबई की स्लो पिच पर न्यूजीलैंड 250 के फाइटिंग टोटल तक नहीं पहुंच पाता। क्रिकेट फैंस पहली पारी खत्म होने के बाद चिंता में दिखे कि कहीं भारत को यह चार बड़ी गलतियां भारी न पड़ जाएं।
पहली कैच छूटी : शमी 7वीं ओवर फेंक रहे थे। तीसरी गेंद पर रचिन शॉट मिस कर गए। गेंद सीधी शमी की बाई ओर गई। शमी ने अपना बायां हाथ गेंद की ओर किया लेकिन गेंद हाथ से लगकर छिटक गई। रोहित शर्मा निराश हो गए। इधर, शमी को हाथ पकड़े देखा गया। ऐसा लगा कि गेंद उनके हाथ के निचले साइड जोर से लगी है। मैदान पर फिजियो बुलाया गया।
दूसरी कैच छूटी : शमी के छोड़े कैच को 3 गेदें ही निकली थीं कि 8वें ओवर की पहली गेंद पर श्रेयस अय्यर ने रचिन का कैच छोड़ दिया। रचिन ने वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बड़ा शॉट लगाया था। श्रेयस डीप मिड विकेट पर गेंद लपकने के लिए दौड़ते नजर आए। उन्होंने गोता लगाया लेकिन गेंद हाथ से छिटक गई। विराट कोहली इससे बेहद निराश दिखे। श्रेयस ने कैच पकड़ने के लिए करीब 21 मीटर की दौड़ लगाई थी लेकिन वह इसे पकड़ नहीं पाए।
तीसरी कैच छूटी : गेंद अक्षर पटेल के हाथ में थे। मिचेल एक छोर संभाल चुके थे। इसी बीच 35वें ओवर में उन्होंने अक्षर की गेंद मिड विकेट की ओर उछाला। वहां रोहित खड़े थे। वह गेंद पकड़ नहीं पाए। इसके बाद मिचेल ने 63 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 200 से ऊपर ले गए।
चौथी कैच छूटी : न्यूजीलैंड को 250 के स्कोर तक पहुंचाने में ग्लेन फिलिप्स ने भी योगदान दिया। उन्होंने 52 गेंदों पर 34 रन बनाकर एक छोर संभाला ताकि ब्रेसवेल रन बना सके। 36वें ओवर में शुभमन गिल ने उनका कैच छोड़ दिया। रविंद्र जडेजा ने लैंथी गेंद फेंकी थी जिस पर फिलिप्स ने बैक फुट पर जाते हुए पुल मारा। गिल ने अपनी बाई तरफ डाइव लगाई लेकिन गेंद को पकड़ नहीं पाए।