IND vs ENG, U19 World Cup Final : वैभव सूर्यवंशी दोहरे शतक से चूके, भारत 255/3
punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 03:20 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मैच कुछ ही देर में हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए वैभव सूर्यवंशी के शतक की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना लिए हैं। हालांकि सूर्यवंशी दोहरे शतक से चूक गए। उन्होंने 80 गेंदों पर 175 रन बनाए जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे। ओपनर आरोन जॉर्ज का बल्ला नहीं चला और वह 9 रन ही बना पाए। हालांकि आयुष म्हात्रे ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई और 51 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
ये भी पढ़ें : U19 World Cup Final: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक शतक, बनाए कई रिकॉर्ड्स
ये भी पढ़ें : IND vs ENG, U19 World Cup Final: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बाबर आजम का रिकॉर्ड टूटा
भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हमने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। यह बहुत अच्छी पिच लग रही है, काफी हार्ड है और हम एक अच्छा टारगेट बनाने की कोशिश करेंगे। यह बैटिंग पिच है और बल्लेबाजों ने अच्छी बैटिंग की जो हमारे लिए अच्छा रहा। हम अपना नेचुरल गेम खेलेंगे, इसे ज़्यादा कॉम्प्लिकेटेड नहीं करेंगे और इसे सिंपल रखेंगे। टीम वही रहेगी।
इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव ने कहा, हम पहले बॉलिंग करना चाहते थे। यह चेज़ करने के लिए अच्छी पिच है। बढ़िया सेशन रहा, सभी लड़के अच्छे और फ्रेश हैं, खेलने के लिए तैयार हैं। आज सुबह पिच थोड़ी मदद कर सकती है। हमने लड़कों पर से प्रेशर हटा दिया है, बस उनसे कहा है कि बाहर जाओ और गेम का मज़ा लो। हमने एक बदलाव किया है।'
प्लेइंग 11
भारत अंडर-19 : आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यू), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन
इंग्लैंड अंडर-19 : बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रेव (विकेटकीपर/कप्तान), कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन

