ENG vs WI, T20 World Cup : इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, देखें प्लेइंग 11
punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 06:37 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का 15वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। इंग्लैंड ने टीम में एक बदलाव किया है, वुड की जगह ओवरटन प्लेइंग इलेवन में हैं। वेस्टइंडीज टीम में भी एक बदलाव हुआ है। फोर्डे की जगह रोस्टन चेज खेलेंगे।
हैरी ब्रूक ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम बॉलिंग करने जा रहे हैं। स्टैट्स बाद में बैटिंग करने वाली टीमों के फेवर में हैं, यही वजह है। गेमप्लान और प्रोसेस पर टिके रहना। वुड की जगह ओवरटन आए हैं। बस थोड़ी एक्स्ट्रा बैटिंग करनी है।
शाई होप ने कहा, हम भी पहले बॉलिंग करते। लेकिन हमें टोटल सेट करने में कोई दिक्कत नहीं है। यह हमारे लिए एक जरूरी मैच है और हम इसके लिए तैयार हैं। हमने एक बदलाव किया है - फोर्डे नहीं खेलेंगे और रोस्टन चेज आएंगे।
प्लेइंग 11
इंग्लैंड : फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
वेस्टइंडीज : ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

