IND vs NAM, T20 World Cup : ईशान और हार्दिक के अर्धशतक, नामीबिया को मिला मजबूत लक्ष्य
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 08:43 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और नामीबिया के बीच आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ए का 18वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। नामीबिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर नामीबिया को 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन का मजबूत लक्ष्य दिया है। ईशान ने 24 गेंदों पर 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। वहीं पांड्या ने 28 गेंदों पर 52 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। नामीबिया की तरफ से कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने सबसे किफायती गेंदबाज रहे जिन्होंने 20 रन देकर 4 विकेट झटके।
नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम बॉलिंग करने जा रहे हैं। यह बहुत अच्छी फ्लैट क्रिकेटिंग सरफेस है, सरफेस और ओस के नजरिए से यह सही काम है। यह हमारी स्किलसेट को टाइट करने के बारे में है। यह एक अच्छा विकेट लग रहा है, दूसरे हाफ में इसे चेज़ करने की कोशिश करें। इसीलिए हम क्रिकेट खेलते हैं, एंटरटेनमेंट के लिए। हमारे पास दो चेंज हैं।'
वहीं सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'हम पहले बैटिंग करना चाह रहे थे। इससे बहुत खुश हैं। जब तक हम टॉस हार रहे हैं और गेम जीत रहे हैं, हम इससे ठीक हैं। ओस एक बड़ा फैक्टर होने वाला है, लेकिन जब आप बाहर जाकर टोटल डिफेंड करते हैं, तो इससे आपको कॉन्फिडेंस मिलता है। अभिषेक अभी भी ठीक नहीं है, वह एक-दो गेम मिस करेगा। संजू आया है, वैसा ही बैटर, एक्सप्लोसिव। सिराज की जगह बुमराह आया है।'
प्लेइंग XI
भारत : संजू सैमसन, इशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
नामीबिया : लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हेइंगो

