ENG vs ITA, T20 World Cup : विल जैक्स का अर्धशतक, इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रन का लक्ष्य

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 04:45 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंग्लैंड और इटली के बीच आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का 29वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए विल जैक्स की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर इटली को 203 रन का लक्ष्य दिया है। विल ने 22 गेंदों पर 53 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। विल के अलावा फिलिप साल्ट ने 15 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाए जबकि अन्य प्लेयर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया। इटली की तरफ से ग्रांट स्टीवर्ट और क्रिशन कलुगामागे ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट झटके। 

प्लेइंग XI

इंग्लैंड : फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

इटली : जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैंपोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीड (विकेट कीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिशन कलुगामागे, अली हसन


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News