CWG 2022 : अंशु मलिक को कुश्ती 57 किलोग्राम वर्ग में मिला सिल्वर मेडल

punjabkesari.in Friday, Aug 05, 2022 - 09:53 PM (IST)

खेल डैस्क : कॉमनवैल्थ गेम्स 2022 की कुश्ती महिला 57 किलोग्राम  वर्ग में भारतीय पहलवान अंशु मलिक का मुकाबला नाइजीरिया की ओडुनायो अदेकुओरोये के साथ हुआ जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अंशु शुरूआत में डिफेंस में दिखी जिसका ओडुनायो ने भरपूर फयदा उठाकर लीड ले ली। आखिरी सैकेंड्स में अशु ने कोशिश की और स्कोर 4-6 तक ले आई लेकिन तब तक समय खत्म हो गया और उन्हें सिल्वर के साथ संतोष करना पड़ा। अंशु ने अंत में जज के फैसले को चैलेंज भी किया लेकिन वह जीत नहीं पाई। 

अंशु मलिक का कॉमनवैल्थ में प्रदर्शन
राऊंड -16 (बाई) : 57 किलोग्राम वर्ग में अंशु मलिक को राऊंड -16 द्गह्यड्ड में बाई मिल गई।
क्वार्टरफाइनल (जीत) : सेमीफाइनल में अंशु का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की आइरीन सिमोनिडिस के साथ हुआ जिसे वह 10-0 से जीतने में सफल रही। वह पूरी गेम में ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी पर भारी रही।
सेमीफाइनल (जीत) : अंशु का सेमीफाइनल में मुकाबला श्रीलंका की नेथमी पोरुथोटेज के साथ हुआ। भारतीय पहलवान यहां भी पीछे नहीं रही। उन्होंने 10-0 से यह मुकाबला जीता।
फाइनल (जीत) : नाइजीरिया की ओडुनायो अदेकुओरोये शुरूआत से भारी नजर आती दिखी। उन्होंने तेजी से अंशु को गिराकर दो प्वाइंट हासिल किए जोकि पहला राऊंड खत्म होने तक बरकरार रही। ओडुनायो इसके बाद डिफेंसिव मोड में आ गई। मैच 6-4 पर खत्म हुआ। अंशु को सिल्वर मिला। 

अंशु मलिक की उपलब्धियां

विश्व चैम्पियनशिप
रजत पदक - ओस्लो 2021, 57 किग्रा

व्यक्तिगत विश्व कप
रजत पदक - बेलग्रेड 2020, 57 किग्रा

एशियाई चैम्पियनशिप
स्वर्ण पदक - अल्माटी 2021, 57 किग्रा
रजत पदक - उलानबटार 2022, 57 किग्रा
कांस्य पदक - नई दिल्ली 2020, 57 किग्रा

विश्व जूनियर कुश्ती चैम्पियनशिप
रजत पदक - तृणवा 2018, 59 किग्रा

एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप
स्वर्ण पदक - चोन बुरी 2019, 59 किग्रा

विश्व कैडेट चैम्पियनशिप
स्वर्ण पदक - एथेंस 2017, 60 किग्रा
कांस्य पदक -जाग्रेब 2018, 60 किग्रा
कांस्य पदक - त्बिलिसी 2016, 60 किग्रा
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News