CWG 2022 : पहलवान दीपक पुनिया ने रैसलिंग 86 किग्रा वर्ग में जीता गोल्ड

punjabkesari.in Friday, Aug 05, 2022 - 11:40 PM (IST)

खेल डैस्क : कॉमनवैल्थ गेम्स 2022 के पुरुष 86 किलोग्राम वर्ग में भारतीय पहलवान दीपक पुनिया ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के इनाम  को 3-0 से हरा दिया। पाक पहलवान शुरूआत से ही डिफेंस मोड में दिखे थे। दीपक ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। दीपक का यह कॉमनवैल्थ गेम्स में पहला मेडल है। वह एशियाई चैम्पियनशिप में सिल्वर तो विश्व चैम्पियनशिप में भी सिल्वर जीत चुके हैं। 

CWG 2022, Deepak Punia, Gold medal, Wrestling 86kg category, Commonwealth Games, Commonwealth Games 2022, CWG 2022, Sports news, राष्ट्रमंडल खेल 2022, दीपक पुनिया, स्वर्ण पदक, कुश्ती 86 किग्रा वर्ग, राष्ट्रमंडल खेल, राष्ट्रमंडल खेल 2022, राष्ट्रमंडल खेल 2022, खेल समाचार


गेम्स में ऐसा रहा दीपक पुनिया का प्रदर्शन
राऊंड 16 (जीत) :
86 किलोग्राम वर्ग में भारतीय पहलवान का राऊंड 16 में मुकाबला न्यूजीलैंड के मैथ्यू ऑक्सेंहम के साथ हुआ जिसे उन्होंने 10-0 से जीता। कीवी पहलवान दीपक के अनुभव के आगे फीके नजर आए। 
क्वार्टरफाइनल (जीत) : सिएरा लियोन के शेकू कससेगबामा के खिलाफ दीपक का मैच भी एकतरफा रहा। शेकू भी दीपक के आगे टिक नहीं पाए  और पहले ही राऊंड में 10-0 से जीत गए।
सेमीफाइनल (जीत) : इंगलैंड के एलेक्स मूरे ने सेमीफाइनल मुकाबले में दीपक को बराबर टक्कर दी। दीपक ने अनुभव का फायदा लेते हुए 3-2 से जीत हासिल की। इस दौरान दीपक की डिफेंसिव तक्नीक की खूब तारीफ हुई। 
गोल्ड मेडल मुकाबला (जीत) : गोल्ड के लिए दीपक पुनिया का मुकाबला पाकिस्तान के इनाम के खिलाफ हुआ। पाक पहलवान शुरूआत से ही डिफेंसिव मोड में दिखे जिसका दीपक ने फायदा उठाया और दो प्वाइंट अर्जित कर लिए। 

 


दीपक पुनिया की उपलब्धियां
कॉमनवैल्थ
गेम्स
स्वर्ण पदक - बर्मिंघम 2022, 86 किग्रा.

विश्व चैम्पियनशिप
रजत पदक - नूर-सुल्तान 2019, 86 किग्रा

विश्व जूनियर कुश्ती चैम्पियनशिप
रजत पदक - तृणवा 2018, 86 किग्रा
स्वर्ण पदक - तेलिन 2019, 86 किग्रा

एशियाई चैम्पियनशिप
रजत पदक - उलानबटार 2022, 86 किग्रा
रजत पदक - अलमाटी 2021, 86 किग्रा
कांस्य पदक - शीआन 2019, 86 किग्रा
कांस्य पदक - नई दिल्ली 2020, 86 किग्रा

यासर डोगू टूर्नामेंट
कांस्य पदक - इस्तांबुल 2022, 92 किग्रा

विश्व कैडेट चैम्पियनशिप
स्वर्ण पदक - त्बिलिसी 2016, 85 किग्रा

एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप
स्वर्ण पदक - नई दिल्ली 2018, 86 किग्रा

नायब सूबेदार हैं दीपक पुनिया
हरियाणा के झज्जर जिले में जन्मे नायब सूबेदार दीपक पुनिया भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं। भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड ऑफिसर 2019 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर चर्चा में आए थे। वह 2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भी खेले लेकिन पदक से चूक गए। दीपक का करियर चोटों से प्रभावित रहा है। पोलैंड ओपन में हाथ में चोट के बाद वह टोक्यो ओलिम्पिक से पहले ज्यादा मुकाबले खेल नहीं पाए थे। इसी तरह रैसलिंग विश्व चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला भी वह चोट के कारण जीत नहीं पाए थे। उन्हें सिल्वर से संतुष्ट होना पड़ा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News