CWG 2026: इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजर, जानें तीसरे दिन का पूरा शेड्यूल और टाइमिंग
punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 12:56 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के तीसरे दिन (25 जुलाई) भारतीय खिलाड़ी पांच अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश करेंगे। बॉक्सिंग, लॉन बॉल्स, स्विमिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल में भारत के खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे। हालांकि शनिवार को भारत के लिए कोई तय पदक मुकाबला नहीं है, लेकिन अगर तैराक और जिम्नास्ट फाइनल में जगह बना लेते हैं तो मेडल की उम्मीदें भी जिंदा रहेंगी।
भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। उनका मुकाबला कनाडा के केओमा अल-अहमदियेह से होगा। वहीं लॉन बॉल्स में रूपा रानी तिर्की और पिंकी महिला पेयर्स मुकाबले में टोंगा की जोड़ी से भिड़ेंगी, जबकि पुतुल सोनोवाल पुरुष सिंगल्स में अपनी दूसरी चुनौती पेश करेंगे।
स्विमिंग में धक्षण शशिकुमार और आर्यन नेहरा पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स में उतरेंगे। दोनों की नजर फाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए पदक की दौड़ में शामिल होने पर होगी।
महिला जिम्नास्टिक्स टीम पर रहेंगी निगाहें
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, प्रोतिष्ठा सामंता और ईशिता रेवाले महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगी। पुरुष टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब महिला टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
व्हीलचेयर बास्केटबॉल में भारत की शुरुआत
भारत की महिला 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम भी शनिवार को अपने अभियान का आगाज करेगी। मीनाक्षी, रीना, लक्ष्मी और ऋतु की भारतीय टीम पूल-बी मुकाबले में वेल्स से भिड़ेगी।
CWG 2026 Day 3: भारत का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
3:50 PM – लॉन बॉल्स: रूपा रानी तिर्की/पिंकी vs पेरिस बेकर/मिलिका नाथन (महिला पेयर्स)
4:00 PM – बॉक्सिंग: सचिन सिवाच vs केओमा अल-अहमदियेह (पुरुष 60 किग्रा, राउंड ऑफ 32)
4:19 PM – स्विमिंग: धक्षण शशिकुमार और आर्यन नेहरा (400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स)
4:35 PM – 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल: भारत vs वेल्स (महिला)
7:30 PM – लॉन बॉल्स: पुतुल सोनोवाल vs इज्जत शमीर दजुलकेपल (पुरुष सिंगल्स)
8:15 PM – आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स: महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन
11:37 PM – पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (यदि भारतीय तैराक क्वालिफाई करते हैं)

