दंगल गर्ल बबीता फोगाट बनी मां, बेटे को दिया जन्म; देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 05:35 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय महिला कुश्ती खिलाड़ी बबीता फोगाट मां बन चुकी है। बबीता फोेगाट ने बेटे को जन्म दिया है। बबीता ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी अपने फैंस को दी है। इस फोटो मेें बबीता के साथ उनके पति विवेक भी दिखाई दे रहें हैं। बबीता ने इसके साथ लिखा कि हमारे बेटे से मिलो।

बबीता ने बेटे के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हमारे बेटे से मिलो। इसके साथ उन्होंने लिखा कि सपनों में विश्वास किया करो, क्योंकि सपने सच होते हैं। हमारा सपना हमारे साथ नीले कपड़े पहने हुए है। बबीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। प्रैंग्नेंसी के दौरान भी बबीता फोगाट ने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की थी। उनकी इस फोटो पर लोगों ने उन्हें बधाईंया भी दी थी। 

PunjabKesari

साल 2019 में कुश्ती पहलवान विवेक से की शादी

गौर हो कि बबीता फोगाट ने 1 दिसंबर 2019 को विवेक सुहाग से शादी की थी। बबीता की शादी उनके ही पैतृक गांव बलाली में बेहद साधारण और पूरे रीति रिवाजो के साथ पूरी की गई। बबीता फोगाट कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और अन्य कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।    
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News