डेविस कप : डेनमार्क के खिलाफ मुकाबले के लिए भारतीय टीम घोषित

punjabkesari.in Wednesday, Feb 02, 2022 - 05:24 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत ने चार और पांच मार्च को डेनमार्क के खिलाफ होने वाले डेविस कप टेनिस प्रतियोगिता के विश्व ग्रुप एक मुकाबले के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। फरवरी 2019 के बाद से यह पहली बार होगा कि भारत घरेलू सरजमीं पर डेविस कप मुकाबला खेलेगा। 

अखिल भारतीय टेनिस संघ की प्रोफेशनल चयन समिति की वर्चुअल हुई बैठक में टीम का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नंदन बल ने की। रोहित राजपाल टीम के कप्तान और जीशान अली टीम के कोच हैं। टीम 23 फरवरी को अभ्यास के लिए दिल्ली में एकत्र होगी। खिलाड़ियों की उपलब्धता और प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया है। 

भारत ने इससे पहले फिनलैंड (2021), क्रोएशिया (2020) और कजाकिस्तान (2019, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए) की यात्रा की थी। भारत ने फरवरी 2019 में अपनी सरजमीं पर इटली की मेजबानी की। कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में उसे 1-3 से हार मिली थी। भारत और डेनमाकर् की टीमों ने डेविस कप में सिर्फ दो बार एक-दूसरे का सामना किया है। 1927 में कोपनहेगन में डेनमार्क ने भारत को 5-0 से हराया तो वही सितंबर 1984 में भारत ने आरहूस में 3-2 से जीत दर्ज की थी।  

टीम में शामिल खिलाड़ी : 

रामकुमार रामनाथन, प्रजनेश गुणेश्वरन, युकी भांबरी, रोहन बोपन्ना, दिविज शरण, साकेत मिनेनी (रिज़र्व), दिग्विजय प्रताप सिंह (रिजर्व) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News