IPL 2026 : बेंगलुरु ने दिल्ली को 75 रन पर किया ढेर, भुवनेश्वर और हेजलवुड की शानदार गेंदबाजी

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 09:14 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 39वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेते हुए इसे सही साबित किया। बेंगलुरु ने भुवनेश्वर कुमार के 3 और जोश हेजलवुड के 4 विकेटों की बदौलत दिल्ली को 16.3 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट कर दिया। 

दिल्ली की शुरूआत खराब रही और टीम ने 2.3 ओवर में 7 रन पर 5 विकेट गंव दिए। साहिल पारख, समीर रिजवी और कप्तान अक्षर पटेल खाता भी नहीं खोल पाए जबकि पिछले मैच में 152 रन बनाने वाले केएल राहुल एक रन पर आउट हो गए। नीतिश राणा भी एक रन ही बना पाए। जब दिल्ली के 13 रन पर 6 आउट थे तो ऐसा लग रहा था कि यह IPL का सबसे कम स्कोर होने वाला है। हालांकि तब अभिषेक पोरेल (30) और डेविड मिलर (19) ने उम्मीद जगाई। लेकिन यह दोनों भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और काइल जैमीसन ने 12 रन की छोटी पारी खेलकर आउट हो गए जिससे टीम 75 रन तक ही पहुंच सकी। 

प्लेइंग XI 

दिल्ली कैपिटल्स : साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News