दिल्ली के कप्तान पंत बोले- यह मुश्किल मैच था, जन्मदिन का तोहफा बिल्कुल नहीं

punjabkesari.in Monday, Oct 04, 2021 - 11:41 PM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स को तीन विकेट से हराकर क्रिकेट फैंस को रोमांचित कर दिया। पंत ने मैच जीतने के बाद कहा कि मैच जीतना कोई जन्मदिन का तोहफा नहीं था। यह एक कठिन मैच था। या कहें कि हमने इसे अपने लिए कठिन बना लिया। हालांकि जब हम जीत जाते हैं तो सब कुछ ठीक हो जाता है। चेन्नई के लिए पावरप्ले अच्छा गया। हम ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। फिर हमारे गेंदबाजों ने कुछ अच्छे ओवर फेंके। अंत में वे कुछ अतिरिक्त रन बनाकर आउट हो गए। 

मैच की खबरें-

रिषभ पंत ने बराबर किया केएल राहुल का गजब रिकॉर्ड, अभी सिर्फ धोनी ही आगे

IPL इतिहास में 5वीं बार शिखर धवन ने बनाए 500+ रन, अब आगे सिर्फ एक ही प्लेयर

IPL 2021 : डैथ ओवर्स के तीसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने आवेश खान, देखें टॉप गेंदबाजों की लिस्ट

टॉस के बाद धोनी की घड़ी देखने लगे ऋषभ पंत, लोगों ने कहा- बर्थडे गिफ्ट मांग रहे हो क्या

पंत बोले- पृथ्वी ने बल्ले से हमें अच्छी शुरुआत दिलाई। हम हमेशा लक्ष्य का पीछा कर रहे थे क्योंकि यह कम स्कोर था। लेकिन अंत में हमें जीत मिल गई। पृथ्वी जितना अच्छा खेलता है शिखर उसकी उसी तरह खेलने में मदद करता है। बीच के ओवरों में हमें जिस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत थी हमें वही मिला। हेट्टी (हेटमायर) ने मैच हमारे लिए खत्म कर दिया। वहीं, अश्विन को बल्लेबाजी में ऊपर भेजने पर पंत ने कहा कि हम सिर्फ दाएं-बाएं संयोजन को बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स इसी के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है। उन्होंने 13 में से 10 मुकाबले जीत है और 20 प्वाइंट हासिल कर लिए। चेन्नई के ऊपर जीत के साथ ही उन्हें नैट रन रेट में भी फायदा हुआ। दिल्ली के सभी बल्लेबाज और गेंदबाज अपनी लय में दिख रहे हैं। खास तौर पर शिखर धवन का बल्ला बराबर चल रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News