सोशल मीडिया पर उठी कोहली को गिरफ्तार करने की मांग, मर्डर से जुड़ा है मामला
punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2022 - 05:24 PM (IST)

नई दिल्ली। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के चाहने वालों की संख्या दुनियाभर से करोड़ों में है, लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग उठ रही है। ऐसा पहली बार देखने को मिला, जब कोहली के खिलाफ ट्विटर पर यूजर्स द्वारा खूब भड़ास निकली हो। दरअसल, मामला एक मर्डर से जुड़ा है।
ट्रेंट करने लगा कोहली का नाम
सोशल मीडिया पर पूर्व कप्तान कोहली का नाम #ArrestKohli' के रूप में ट्विटर पर रविवार को ट्रेंड कर रहा था। हुआ ऐसा कि माैजूदा भारतीय कप्तान रोहित के एक फैन की विराट कोहली के फैन ने हत्या कर दी। दोनों युवा लड़कों के बीच कोहली और रोहित को लेकर आपसी बहस हो गई। रिपोर्ट के अनुसार हत्या करने वाले लड़के ने शराब पी हुई थी। गुस्से में आकर उसने रोहित के फैन को माैत के घाट उतार दिया। जब खबर सामने आई तो सोशल मीडिया पर कोहली को गिरफ्तार करने की मांग उठ गई। हालांकि, कई फैंस कोहली की सपोर्ट में आते दिखे।
#ArrestKohli is trending
— _bhupsa (@bhupsa011) October 15, 2022
meanwhile Kohli's Fans - pic.twitter.com/Y2NCO292Jd
पुलिस की गिरफ्त में कोहली का फैन
यह घटना तमिलनाडु के अरियालुर जिले के पोयूर गांव में हुई। मृतक की पहचान पी विग्नेश नाम के 24 वर्षीय शर्मा प्रशंसक के रूप में हुई, जबकि गिरफ्तार कोहली समर्थक की पहचान धर्मराज के रूप में हुई, जिसकी उम्र 21 साल है। कीलापालुर पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा “दोनों ने शराब का सेवन किया था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, विग्नेश मुंबई इंडियंस का समर्थन कर रहा था, जबकि धर्मराज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के समर्थक थे।”
#ArrestKohli It's not Virat Kohli's fault .🥺🙏 pic.twitter.com/mDbxUO9tbo
— Aman Hrithikians #VedhaArmy♥️ (@hrithik_aman) October 15, 2022
पुलिस ने कहा, “बहस के दौरान, विग्नेश ने कथित तौर पर आरसीबी और विराट कोहली का मजाक उड़ाया था। विग्नेश को हकलाने वाले धर्मराज को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। इससे धर्मराज नाराज हो गया, जिसने विग्नेश पर बोतल से हमला किया और बाद में उसके सिर पर क्रिकेट के बल्ले से प्रहार किया। धर्मराज जल्द ही मौके से फरार हो गया।"
SHOCKING😲
— CricInformer(Cricket News & Fantasy Tips) (@CricInformer) October 14, 2022
Virat Kohli's fan murdered🗡️ Rohit Sharma's fan due to argue on RCB & MI.#ViratKohli #RohitSharma #ViratKohli𓃵 #Cricket #CricketTwitter #cricketnews pic.twitter.com/ag2JMIuQ0Q
Chokli Fans ©ancer for our society 😞💔#Arrestkohli pic.twitter.com/UG4KpQLt8p
— ٰ (@mujxxhid) October 14, 2022
Dear Virat Kohli , I request you to take care of your safety as the next target of your fans may be none other than you . #ArrestKohli #RohitSharma𓃵 pic.twitter.com/kXTxI0I8Kj
— कलम से क्रांति (@SauravK26437107) October 15, 2022